लाेगाें को लाइन में बिठाकर लंगर कराया
ऐतिहासिक गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब व मंजी साहिब द्वारा रविवार को 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं के लिए लंगर लगाए गए। पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा कमेटी 14 अप्रैल तक महेशनगर थाना पुलिस के सहयाेग से जगाधरी रोड पर प्रतिदिन सुबह-शाम लंगर लगाएगी। रविवार को पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे में लंगर तैयार कर दोपहर व शाम को करीब 6500 लोगों में बांटा गया। महेशनगर के अलावा आसपास काॅलोनी क्षेत्र से जरूरतमंद लाेगाें को पंक्ति में बिठाकर लंगर कराया गया। पुलिस कर्मियों ने भी लंगर बांटने की सेवा की। गुरुद्वारा कमेटी के मैनेजर सुखदेव सिंह ने बताया कि लंगर बांटने के दौरान लोगों में डिस्टेंस बना रहे, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सभी सेवादारों को मुंह पर कपड़ा बांधने व हाथों में दस्ताने पहनने को कहा है।
सुलतानपुर, जग्गी काॅलोनी और अनाज मंडी के नरा काॅलोनियों में बांटा लंगर
वहीं, मंजी साहिब गुरुद्वारा कमेटी ने जीटी रोड के अलावा सुलतानपुर, जग्गी काॅलोनी, अनाज मंडी के आसपास काॅलोनियों में लंगर वितरित किया। गुरुद्वारा कमेटी के प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि करीब 4 हजार लोगों के लिए लंगर तैयार कर बांटा गया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे मंजी साहिब गुरुद्वारे में सूखा राशन उपलब्ध करवाएं ताकि जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया जा सके।
लंगर वितरित करते मंजी साहिब गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य।
जगाधरी रोड पर लंगर बांटते पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा कमेटी के सेवादार।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JsnpHm
via IFTTT