भूखे स्ट्रे डॉग्स किसी पर हमला न कर दें...निगम और परिषद ने खिलाईं 7200 रोटी


स्ट्रे डॉग्स भूखे रहकर किसी पर हमला न कर दें इसलिए नगर परिषद और नगर निगम ने रविवार को इन्हें 7200 रोटी सुबह, दोपहर व शाम को खिलाई। यह रोटियों धार्मिक स्थलों पर तैयार की गई। यही नहीं बेसहारा 33 गायों व नंदी को गोशाला में पहुंचाकर 10 गोशालाओं को इनके चारे के लिए 50 हजार लेकर से दो लाख तक की राशि भी दी गई।

लगभग तीन दिन पूर्व भूखे स्ट्रे डॉग्स ने सम्भालखा में भेड़ व बकरियों पर अटैक कर दिया था। ऐसी स्थिति अन्य स्थानों पर न बने इसलिए डीसी अशोक कुमार शर्मा ने नगर परिषद, निगम, पालिकाओं को भूखे स्ट्रे डॉग्स को रोटी देने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत ट्विन सिटी ने परिषद व निगम ने धार्मिक संस्थाओं का सहारा लिया। वहां से रोटी का इंतजाम किया गया। निगम के कर्मचारी सुबह, दोपहर तथा शाम को स्ट्रे डॉग्स को रोटियां दे रहे हैं। रविवार ट्विन सिटी में कर्मचारियों ने स्ट्रे डॉग्स को रोटियां खिलाई।

200 पशु टंगैल गाेशाला पहुंचाने हैं

राधा स्वामी सत्संग भवन ने निगम को 6 हजार रोटियां बनाकर दीं

स्ट्रे डॉग्स और बेसहारा पशु भूखे न रहें। इसलिए प्रशासन ने उनके खाना का इंतजाम किया है।
अशोक कुमार शर्मा, डीसी, अम्बाला।

गोशालाओं को चारे के लिए राशि दी

जिला प्रशासन ने अम्बाला की 10 गोशालाओं को बेसहारा पशुओं के चारे के लिए 50 हजार से लेकर 2 लाख तक आर्थिक सहायता राशि मुहैया कराई। प्रशासन ने टंगैल गाेशाला को दो लाख, नारायणगढ़ की हुसैनी गांव स्थित श्री कृष्ण गाेशाला को दो लाख, कैंट की रामबाग स्थित गाेशाला को एक लाख, सिटी के केवल कृष्ण मिगलानी तथा सपाटू रोड स्थित गाेशाला को एक एक लाख रुपए की राशि दी, जबकि अन्य को 50-50 हजार की राशि मुहैया कराई गई।

नगर निगम और परिषद ने रविवार को बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में पहुंचाने का काम किया। सिटी में 15 नंदी व गायों को टंगैल पहुंचाया गया, जबकि कैंट में 18 पशु गोशालाओं में पहुंचा गए। इन पशुओं को गांधी ग्राउंड में ट्रालियों में लादकर पहुंचाया गया। निगम ने शहर से 200 पशु टंगैल गाेशाला में पहुंचाने हैं, जबकि कैंट की गाेशाला में 50 पशुओं को पहुंचाया जाएगा।

रोटियां बनाने की जिम्मेदारी दुर्गानगर स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन की संगत ने ली। संगत ने नगर निगम को 6 हजार रोटियां बनाकर दी ताकि इन्हें भूखे स्ट्रे डॉग्स को खिलाया जा सके। निगम टीम के इंचार्ज सहायक सेनेटरी इंस्पेक्टर ने टीम के साथ शहर में जगह जगह स्ट्रे डॉग्स को निवाला खिलाया। कैंट में परिषद ने 1200 रोटियों का इंतजाम स्ट्रे डॉग्स के लिए किया था।

स्ट्रे डॉग्स को रोटी खिलाता पुलिस कर्मी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news hungry stray dogs do not attack anyone corporation and council fed 7200 roti


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dEi9hR
via IFTTT