घेल राेड पर किराने की दुकान से राशन चाेरी


लॉक डाउन में राशन की दुकानें चोरों के निशाने पर आ गई हैं। घेल राेड स्थित राशन की दुकान से शनिवार रात राशन चाेरी हा़े गया। रविवार सुबह जब दुकान खाेली ताे दुकान से अाटा, चीनी, दाल, साबुन अादि सामान चाेरी कर ले गए। इस मामले में कमल विहार निवासी दुकानदार नायब सिंह की शिकायत पर सिटी थाना में केस दर्ज किया है। दुकानदार के मुताबिक उसने शनिवार शाम आठ बजे अपनी दुकान बंद कर दी थी। चोर दुकान की छत से दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे थे। दुकानदार की शिकायत के बाद सिटी पुलिस ने मौके का मुआयना भी किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JoZTLv
via IFTTT