अम्बाला सिटी | भानाेखेड़ी से लापता हुई युवती का कोई सुराग नहीं लगा। युवती घर पर कुछ भी बताए बिना घर से निकल गई। युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मां के मुताबिक उसके पास 2 लड़कियों समेत 3 बच्चे हैं। बड़ी लड़की शादीशुदा है और छोटी अविवाहित है, जोकि 26 मार्च को देर शाम करीब 8 बजे कहीं चली गई। कानों में सोने की बालियां, नाक में सोने की नथनी, गले में चांदी की चेन पहने हुए है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dDMhKj
via IFTTT