गोबिंद नगर में बिजली बिल बांटने का विरोध, लोग बोले- घर-घर जा रहे कर्मी से फैल सकता है काेराेना संक्रमण


डीडी और चेक के जरिए भी जमा कराया जा सकता है बिल

सरकार की ओर से बिजली बिल में रियायत देने या इस माह बिल नहीं भरने को कोई निर्देश न आने के चलते उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने बिल बांटने शुरू कर दिए हैं। कैंट के गोबिंद नगर में बिल बांटे गए ताे कुछ उपभाेक्ताअाें ने एतराज जताया है। लाेगाें का कहना है कि बिल देने वाले व्यक्ति से काेराेना वायरस का संक्रमण फैल सकता है क्योंकि वह डोर-टू-डोर बिल बांट रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि बिल को मकान के अंदर फेंका जा रहा है। इसके अलावा कुछ लोगों के हाथ में भी थमाया जा रहा है।

बिजली निगम के अधिकारियों ने कहा कि यूएचबीवीएन बिजली खरीद कर ही आगे वितरित करता है। सरकार की ओर से कोई निर्देश नहीं आए हैं, ऐसे में सभी उपभोक्ताओं को बिल भरना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिल आॅनलाइन, डीडी और चेक के जरिए जमा कराया जा सकता है। कैश बिल कैंट और सिटी की किसी भी सब-डिवीजन के कैश काउंटर पर नहीं लिया जाएगा। सरकार की ओर से जब नए निर्देश आएंगे तो बिल की राशि या रियायत को बिल में एडजस्ट कर दिया जाएगा।

शंका है तो तीन घंटे तक न उठाएं बिल : नरुला

बिजली का बिल कर्मचारी गलब्ज, मास्क और सेनिटाइज के बाद ही वितरित कर रहे हैं। इसलिए उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। यदि फिर भी शंका है तो बिल को 3 से 4 घंटे तक न उठाएं। अब तो बिल आॅनलाइन भी उपलब्ध है, इसलिए आॅनलाइन देख कर बिल भरा जा सकता है। फिलहाल सरकार की हमारे पास कोई क्लियर कट निर्देश नहीं आए हैं।
पवन नरुला, एक्सईएन, कैंट डिवीजन अम्बाला छावनी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dChGwE
via IFTTT