एक्सप्रेस ट्रेनों में पहले ज्यादा यात्री भीड़ होने पर रेलवे को स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें चलानी पड़ती थी। कोरोना वायरस के कारण देशभर में हुए लॉक डाउन के कारण रेलवे केवल मालगाड़ियाें का ही संचालन कर रही है। मगर अब अलग-अलग स्टेशनों से पार्सल सामान उठाने व उतारने के लिए रेलवे स्पेशल पार्सल ट्रेन चलाने की तैयारी में है।
स्पेशल पार्सल ट्रेन 31 मार्च से 11 अप्रैल तक चलेगी जोकि अलग-अलग स्टेशनों पर सामान को लोड कर उसे गंतव्य तक पहुंचाएगी। स्पेशल मालगाड़ी के चलने से सामान को लाने व भेजने में व्यापारियों को सहूलियत मिलेगी। रेलवे द्वारा जो ट्रेन चलाई जाएगी उसमें 20 पार्सल वाहन कोच व एक एसएलआर कोच होगा। ट्रेन बांद्रा टर्मिनल-लुधियाना-बांद्रा टर्मिनल के बीच चलेगी। बांद्रा से लुधियाना चलने वाली ट्रेन सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाईमाधोपुर, मथुरा, हज़रत निजामुद्दीन, मेरठ, सहारनपुर और अम्बाला स्टेशनों पर आवश्यक वस्तुओं को उतारना व चढ़ाना सुनिश्चित करेगी। बांद्रा से ट्रेन 31 मार्च, 3 अप्रैल, 6 अप्रैल और 9 अप्रैल को रात 9:25 बजे चलेगी और लुधियाना से 2 अप्रैल, 5 अप्रैल, 8 अप्रैल और 11 अप्रैल को रात 11:30 बजे चलेगी। इसी तरह दूसरी पार्सल ट्रेन कंकरिया-लुधियाना-कंकरिया के बीच चलेगी जो मार्ग में पालनपुर, अजमेर, जयपुर, रेवाड़ी, दिल्ली, अम्बाला और चंडीगढ़ स्टेशनों पर सामान को ढोएगी व उतारेगी। ट्रेन कंकरिया से 1 अप्रैल, 5 अप्रैल और 9 अप्रैल को रात 8 बजे चलेगी और लुधियाना से 3 अप्रैल, 7 अप्रैल और 11 अप्रैल को रात 8 बजे चलेगी। सीनियर डीसीएम हरि मोहन ने बताया कि इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को लाभ मिलेगा।
रेलवे अस्पतालों में केंद्रीय कर्मचारी करा सकेंगे इलाज
केंद्रीय कर्मचारी अब रेलवे अस्पतालों में भी अपना इलाज करा सकेंगे। शनिवार को रेलवे बोर्ड द्वारा दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आदेशों में कहा गया है कि कोई भी केंद्रीय कर्मचारी आगामी आदेशों तक अपना आईकार्ड रेलवे अस्पताल व हेल्थ यूनिट में दिखाकर चिकित्सीय सुविधाएं ले सकता है। बता दें कि अभी तक केवल रेलवे स्टाफ को ही अस्पताल में इलाज कराने की सुविधा प्राप्त थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dJSDIj
via IFTTT