3 मुकदमों में जेल से जमानत पर छूट कर आए 4 आरोपियों ने सिटी में पुराना सिविल अस्पताल के अंदर खड़ी बाइक चोरी कर ली। यह बाइक रामपुरा मोहल्ला सिटी निवासी अश्विनी कुमार की थी। अश्विनी अस्पताल के सामने दुकान लगाता है और शुक्रवार रात को उसकी बाइक चोरी हुई तो शिकायत थाने में दर्ज कराई। चाराें आरोपी कैंट में रामपुर माेड़ के आसपास चाेरी की बाइक पर ही घूम रहे थे, जिन्हें डिटेक्टिव स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की पहचान गौतम निवासी नजदीक सत्संग भवन जलबेहड़ा रोड सिटी, देवेंद्र सिंह उर्फ काला निवासी नाथूराम गली जीटी रोड खन्ना लुधियाना पंजाब अौर बलविंद्र सिंह उर्फ नीशू निवासी गांव खेलन थाना हंडेसरा जिला मोहाली व सुमित कुमार उर्फ मिंटू निवासी सेक्टर-9 अम्बाला शहर के रूप में हुई। सभी चोरी, नशा तस्करी, आर्म्स एक्ट समेत अन्य मुकदमों में नामजद हैं। डिटेक्टिव स्टाफ से जांच अधिकारी खुशी राम ने टीम के साथ चारों आरोपियों को कैंट के नागरिक अस्पताल में सुबह मेडिकल कराया और सिटी में मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जेल भेज दिया।
पुराना सिविल अस्पताल से बाइक चोरी के आरोपी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vYXe8n
via IFTTT