साहा | केसरी रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रक से चावलों की बोरियां लूटने के मामले में रविवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। यह फैसला आरोपियों से चावल की कुछ रकम मिलने के बाद किया गया। गुरप्रीत ने पुलिस से शिकायत की थी कि शनिवार को एफसीआई का 750 बोरी चावल मुलाना से ट्रक में कैंट रेलवे स्टेशन ले जाया जा रहा था। रास्ता भटक कर ट्रक चालक केसरी रेलवे स्टेशन पहुंच गया। वहां कुछ युवकों ने चलते ट्रक से 50 बोरी चावल उतार लिए। किसी के फोन करने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, पर तब तक बस्ती के लोग चावल लेकर घरों में घुस गए थे। इसके बाद पुलिस ने 30 बोरी तो बरामद करवा दी, परंतु 20 बोरी चावल बरामद नहीं हो पाए थे। पुलिस रविवार को बाकी के चावल तो बरामद नहीं कर पाई, परंतु फैसले में डेहा बस्ती के कुछ लोगों ने फैसले में चावलों के बदले पैसे दे दिए। एसएचओ साहा चंद्रभान ने कहा कि दोनों पक्षों में फैसला हो गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X449bB
via IFTTT