प्राइवेट स्कूल नए सेशन की फीस भरने के लिए पेरेंट्स पर बना रहे दबाव, डीईओ बाेले- हाेगी कार्रवाई


लाॅकडाउन के बीच में ही प्राइवेट स्कूल पेरेंट्स पर फीस भरने के लिए दबाव बना रहे हैं। कई स्कूलाें ने ताे पेरेंट्स काे माेबाइल पर सूचना भेजकर फीस भरने के लिए कहा है। एेसे में पेरेंट्स की परेशानी बढ़ गई है। उधर, शिक्षा विभाग ने इस पर संज्ञान लेते हुए स्कूलाें द्वारा पेरेंट्स से तुरंत प्रभाव से अभी किसी भी तरह के शुल्क जमा करवाने पर राेक लगा दी है। कई पेरेंट्स ने बताया कि उनके पास स्कूलाें ने एनुअल चार्ज अाैर मासिक फीस के बारे में लेटर भेजने शुरू कर दिए हैं। हालांकि कई स्कूलाें ने पेरेंट्स काे अपनी सुविधा अनुसार ही फीस जमा कराने के लिए कहा है।

डीईअाे सुरेश कुमार ने बताया कि काेराेनावायरस के चलते स्कूलाें काे बंद किया गया है। निदेशालय के संज्ञान में भी अाया है कि कुछ स्कूल पेरेंट्स पर तत्काल नए सेशन की फीस जमा करने के लिए दबाव बना रहे हैं। इसलिए विभाग ने प्राइवेट स्कूलाें काे निर्देश देते हुए सभी प्रकार के शुल्क जमा करवाने पर तत्काल प्रभाव से राेक लगा दी है। स्थिति सामान्य हाेने अाैर विद्यालयाें के खुलने के बाद ही शुल्क लेने काे लेकर काेई कार्रवाई की जाएगी। अगर काेई स्कूल फीस लेता है ताे उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्हाेंने सभी स्कूलाें के निर्देश दे दिए हैं।

वहीं, अम्बाला की बात करें ताे जिले में 282 प्राइवेट स्कूल हैं। इनमें करीब 80 सीबीएसई स्कूल हैं। सीबीएसई स्कूल एसाेसिएशन सहाेदय के प्रवक्ता साैरभ कपूर ने बताया कि अभी सरकार ने प्राइवेट स्कूलाें काे फीस नहीं लेने के अाॅर्डर िदए हैं। जब स्कूल खुलेंगे ताे ही फीस ली जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bwJSiI
via IFTTT