निगम कमिश्नर और ईओ ने देखी सफाई व्यवस्था
नगर निगम कमिश्नर पार्थ गुप्ता की अगुवाई में कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र सहारण ने बाद दोपहर कई काॅलोनियों में सफाई व्यस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने सिटी में शारदा नगर, साई मंदिर के पास, रतनगढ़ काॅलोनी मकान नंबर 500, परशुराम काॅलोनी एवं हुड्डा रोड, सांई बाबा मंदिर क्षेत्रों में सफाई के कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सफाई व्यवस्था में कुछ कमी पाई गई व मौके पर मौजूद संबंधित सफाई निरीक्षक को सभी स्थानों से कूड़ा उठान के निर्देश दिए गए हैं कि वह आज ही हर अवस्था में अपने संबंधित क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करें।
अतिरिक्त निगम आयुक्त रोहताश बिश्नोई, कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र सहारण ने प्रात: सिटी में जलबेडा रोड, लायलपुर बस्ती, कंच घर, कांवला, रणजीत नगर, सौंडा, कचहरी रोड आदि क्षेत्रों में सफाई के कार्य का निरीक्षण किया। सहायक सफाई निरीक्षक फूल कुमार ने आवारा पशुओं को पकडऩे का अभियान चलाया, जिसके तहत 13 पशुओं को पकड़ कर टंगैल गौशाला भेजा गया है। नगर निगम अम्बाला ने सभी सफाई कर्मचारियों को उनकी सुरक्षा के लिए तेल, मास्क, गलबज, हैंड सेनेटाइजर आदि सामग्री वितरित की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UppJFn
via IFTTT