जिले में कोरोना से संबंधित 25 बेड तैयार किए गए: दीप्ति


अम्बाला | सीएम से वीसी में मिले निर्देशों की अनुपालना में मंडल कमिश्नर दीप्ति उमाशंकर ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाते हुए बताया कि जिला अम्बाला में चिकित्सा संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। सभी अस्पतालों में कोरोना से संबंधित 25 प्रतिशत बेड तैयार किए गए हैं। मुलाना में 250 बेड के साथ-साथ जो व्यक्ति बाहर से आए हैं उन्हें स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से घर अाइसाेलेट करने का काम किया है।

उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में सामाजिक संस्थाओं व जिला प्रशासन के सहयोग से जरूरतमंद लगभग 7 हजार लोगों को सूखा राशन व 2500 फूड पैकेट वितरित करने का काम किया गया है। जो लेबर मूवमेंट कर रही है उसके लिए जिला में स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं वहां पर उनके रहने व खाने-पीने की व्यापक व्यवस्था कर ली गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33R7ufc
via IFTTT