पंजाब से यूपी-बिहार अपने घरों की ओर पैदल जा रहे करीब 3500 लोग अम्बाला में अलग-अलग स्थानों पर बनाए गए कैंपों में शिफ्ट किए गए हैं। लॉकडाउन तक इन लोगों को कैंपों में ही रेखा जाएगा। इनमें 95 फीसदी तक लोग दिहाड़ीदार मजदूर हैं जोकि पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों में मजदूरी करते थे। मगर, अब बड़ा सवाल है कि क्या प्रशासन के पास इन लोगों की जांच के लिए व्यापक स्टाफ व उपकरण है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि कैम्पों में लोगों का मेडिकल किया जा रहा है और पूरी एहतियात बरती जा रही है।
गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब, मंजी साहिब, 3 राधा स्वामी सत्संग भवन, सैनी भवन, वाल्मीकि भवन, विश्वकर्मा भवन, अम्बेडकर भवन के अलावा मधु पैलेस, लक्की फार्म एवं अन्य मैरिज पैलेसों में लोगों को शिफ्ट किया है। 15 अप्रैल तक इन लोगों को यहां रखा जाएगा। पुलिस द्वारा अलग-अलग बसों में लोगों को भरकर यहां लाया गया। पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे में ही 250 से ज्यादा लोगों को रखा है। यहां नए बन रहे लंगर हॉल में व्यवस्था की है। गुरुद्वारे से लंगर उपलब्ध करवाया जाएगा। लोग कहीं भाग न सकें इसके लिए पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए हैं।
{स्वास्थ्य विभाग ने विदेश से आए 85 लोगों के घर सेनिटाइज किए
स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार 85 घरों में सेनिटाइज किया। यह वह घर जहां विदेशों से आए लोगों को होम क्वारेंटाइन किया गया है। इसके अलावा विभाग ने यादव धर्मशाला को भी सेनिटाइज किया। यहां पर भी शाहपुर के लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है। हेल्थ विभाग के सेनेटरी इंस्पेक्टर हरविंद्र सिंह ने बताया कि कैंट में मच्छी मोहल्ला, लाल कुर्ती, मेंस फील्ड, माल रोड, शेखों एंक्लेव, कृष्णा एंक्लेव, सदर थाना एरिया, कच्चा बाजार, पल्लेदार मोहल्ला, रामबाग रोड, सिकलीगर मोहल्ला, सुभाष काॅलोनी, कीर्ति नगर, हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी, आहलुवालिया बिल्डिंग के साथ-साथ अन्य काॅलोनियों में भी घरों को सेनिटाइज किया है।
{शहरवासियाें के लिए चिंता
बने बाहर से आए लोग
जिले के लोगों के लिए बाहर से आए लोग चिंता का कारण बन गए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बाहर से आए इन लोगों की जांच की जा रही है। सीएमओ डाॅ. कुलदीप कुमार ने बताया कि थर्मो मीटर से कैम्पों में शिफ्ट किए गए लोगों का चेकअप किया गया है। इसके लिए छह अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। जिन लोगों को खांसी-जुकाम की शिकायत है उन्हें दवाएं दी गई हैं। कई लोगों को पैर व टांगों में दर्द की शिकायत है क्योंकि वह पैदल चलकर बाॅर्डर तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास लोगों की जांच के लिए व्यापक स्टाफ है।
अम्बाला सिटी | सैनी भवन में बनाए गए शेल्टर हाेम में मजदूराें की चेकिंग करते टीम के सदस्य।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UMYTpZ
via IFTTT