निजामुद्दीन मरकज से लौटी जमातें अम्बाला की मस्जिदों में ठहरीं, 3 विदेशियों के सैंपल लेकर आइसोलेट किया


अम्बाला की कई मस्जिदों में भी तब्लीगी जमात के दल डेरा डाले हुए थे। इनमें निजामुद्दीन मुख्यालय के अलावा तमिलनाडू, महाराष्ट्र, असम, राजस्थान की शाखाओं के दर्जनों लोग शामिल हैं। इनमें नेपाल, श्रीलंका व बंगलादेश के निवासी भी हैं। निजामुद्दीन में कोरोना पॉजीटिव के कई केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर मंगलवार देर शाम तक कई मस्जिदों में जाकर देखा। टांगरी बांध के पास शिव कॉलोनी की मस्जिद में ही 11 लोग 11 मार्च से डटे हुए थे। ये लोग निजामुद्दीन से लौट थे।

इनमें से नेपाल के फैजल हक, मोहम्मद भोजराय व श्रीलंका के मोहम्मद रिफसान में खांसी-जुकाम के लक्षण पाए जाने पर सिविल अस्पताल में आइसोलेट करके सैंपल लिए गए हैं। इनके अलावा नेपाल के शेख मसतुफ, नाजीर अंसारी, अब्दुल गनी, बशीर मियां, मनसूल अली, यासीन मियां, राजस्थान के आसिम और असम के शहनवाज को यहीं निगरानी में रहने की हिदायत दी गई है। टांगरी मस्जिद के अलावा एक अन्य मस्जिद से भी महाराष्ट्र के व्यक्ति का सैंपल लेकर आइसोलेट किया है। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि अन्य मस्जिदों में भी ऐसे लोग रुके हो सकते हैं। इनकी तलाश की जा रही है।

}मस्जिदों में नेपाल, श्रीलंका, बंग्लादेश, महाराष्ट्र, असम व राजस्थान की जमातें}यहां जंडली, टिंबर मार्केट, टांगरी बांध, रामकिशन कॉलोनी में लगातार लोगों के संपर्क में रहीं



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2w3ULcF
via IFTTT