कुछ दिन पहले सरस्वती तीर्थ की सफाई के दौरान मिले सेलनुमा बम को अम्बाला से पहुंची सेना की टीम ने डिफ्यूज किया। डीएसपी धीरज कुमार व एसएचओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि अम्बाला से मेजर रोबिन गुप्ता के नेतृत्व में पहुंची सेना की टीम ने इस बम को डिफ्यूज किया। इस दौरान एक धमाका भी सुनाई दिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। सेना अधिकारियों के मुताबिक यह बम 30 से 35 साल पुराना हो सकता है। बताया जाता है कि यह टेंक का गोला है। हालांकि यह तीर्थ में कैसे पहुंचा इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। अम्बाला से बम निरोधक दस्ता डॉ. प्रमिला राठी के नेतृत्व में पहुंचा टीम में सहायक निरीक्षक रघबीर, सुरेश कुमार हवलदार, हितेंद्र, अनिल कुमार व हरीश सहित कई पुलिस कर्मचारी शामिल हुए।
बता दें कि चार दिन पहले सरस्वती तीर्थ की सफाई के दौरान कर्मचारियों को यह सेल नुमा बम मिला था। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर उसे शहर से बाहर नगर पालिका की जमीन में मिट्टी के नीचे दबा दिया था। तब से पुलिस की एक टीम यहां पहरा दे रही थी। अब अम्बाला से पहुंची सेना की टीम ने इसे डिफ्यूज किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UnVpen
via IFTTT