सड़कों पर वाहन नहीं चलने व इंडस्ट्री की चिमनियां बंद होने का दिख रहा असर
लॉकडाउन से लोग घरों में रहकर कोरोना संक्रमण से सुरक्षित हैं लेकिन दूसरा सकारात्मक असर एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूअाई) पर भी देखा जा रहा है। शुक्रवार को जहां जिले का एक्यूअाई 59 दर्ज हुआ था, वहीं बूंदाबांदी के बाद इसमें और सुधार देखा गया जोकि शनिवार शाम करीब 6:30 बजे 48 दर्ज हुआ। जो पानीपत के 54 अाैर पंचकूला के एक्यूअाई 50 से बेहतर रहा। अम्बाला के आसपास की बात करें तो चंडीगढ़ में सबसे कम यानी 21 दर्ज हुआ। सड़कों पर वाहन नहीं चलने व इंडस्ट्री की चिमनियां बंद होने का असर साफ देखा जा रहा है।
शुक्रवार को बारिश के बाद अम्बाला से शिवालिक की पहाड़ियाें का नजारा साफ देखा जा सकता था। बारिश के बाद जिले के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम 28 डिग्री व न्यूनतम 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में 6.7 एमएम बरसात दर्ज की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39pQI8h
via IFTTT