अम्बाला सिटी | पुराना सिविल अस्पताल चाैक पर दुकान के बाहर खड़ी बाइक चाेरी हाे गई। सिटी पुलिस ने रामपुरा मोहल्ले के अश्विनी कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया है। अश्विनी के मुताबिक पुराना सिविल अस्पताल चौक पर उसकी फोटो स्टेट की दुकान है। वह 7 साल से दुकान में ही सोता है। हर रोज की तरह शुक्रवार को भी उसने अपनी बाइक दुकान के बाहर खड़ी की थी। रात करीब साढ़े 12 बजे तक उसकी बाइक बाहर ही थी। इसके बाद 3-4 लड़के बाइक का लॉक तोड़कर उसे चुरा ले गए, जिन्हें वह सामने आने पर पहचान सकता है। यह बाइक रेलवे रोड निवासी हरमेश कुमार के नाम पर पंजीकृत है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3arzzw1
via IFTTT