सालासर सेवा समिति द्वारा कल करवाया जाएगा 5 कन्याओं का सामूहिक विवाह


पूंडरी | श्री सालासर सेवा समिति फतेहपुर द्वारा 15 मार्च को पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। समिति सदस्य एवं देवी मंदिर फतेहपुर के पुजारी पंडित देवेंद्र शर्मा ने बताया समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। तैयारियों में कोई कमी न रहे इसके लिए सदस्यों में ड्यूटी बांट दी गई हैं। सभी सदस्यों में समारोह को लेकर उत्साह है। देवी मंदिर फतेहपुर में यह समारोह समाजसेवी प्रदीप चौधरी, सुभाष सांवरिया, अनिल वालिया, मुकेश वालिया, गुरदेव वालिया, संजीव वालिया, नवीन वालिया, कृष्ण शर्मा, सुमित वालिया व राजेंद्र शर्मा द्वारा करवाया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cheeka News - haryana news salasar seva samiti will conduct 5 girls mass marriages tomorrow


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33jEXP7
via IFTTT