फैलोशिप क्लब, किन्नर समाज व ट्रिब्यून कॉलोनी सोसाइटी ने दिया राशन


फैलोशिप क्लब, किन्नर समाज (इंदिरा महंत), ट्रिब्यून कॉलोनी सोसाइटी समेत अन्य संस्थाओं ने सोमवार को अग्रवाल धर्मशाला में बनाए गए भाजपा के राशन कलेक्शन सेंटर में राशन दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव डिम्पल व अजय पराशर के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताअाें ने यह राशन सामग्री डॉक्टर स्टाफ के रेजिडेंट प्रोजेक्ट पर काम कर रहे मजदूरों को बांटी।

पंजाबी गुरुद्वारा कमेटी ने दिया राशन : पंजाबी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने 50 हजार रुपए का राशन अग्रवाल धर्मशाला में बनाए राशन कलेक्शन सेंटर में दिया। मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारी बीएस बिंद्रा, हर सिमरन सिंह, सरबजीत सिंह, अमनप्रीत राजू, कुलवंत सिंह, चरनदीप सिंह बिंद्रा मौजूद रहे।

राशन वितरित करते भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजीव डिंम्पल व अन्य।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news fellowship club kinnar society and tribune colony society gave ration


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dB7V1T
via IFTTT