रेट बढ़ने से सब्जी खरीदने सुबह ही मंडी पहुंचे ग्रामीण


बराड़ा | सब्जियों को दोगुने से अधिक रेट में बेचे जाने के बाद ग्रामीण एरिया के लोगों ने सब्जी मंडी की ओर रूख करना शुरू कर दिया है। बता दें कि लॉक डाउन के बाद से सब्जियों के रेट में काफी बढ़ोतरी हो गई थी। हालांकि प्रशासन की ओर से जरूरी वस्तुओं की होम डिलीवरी करने की बात भी कही गई थी, लेकिन इसे शुरू नहीं किया जा सका था। ऐसे में ग्रामीण इलाकों में सब्जी के रेट काफी बढ़ गए थे जिसके बाद ग्रामीण इलाकों से लोग सब्जी मंडी में सुबह ही सब्जी लेने पहुंचने लगे।

वहीं प्रशासन की ओर से सब्जी विक्रेताओं को सब्जी के रेट दुकानों के बाहर लगाने के बारे में कहा गया था, लेकिन कोई भी दुकानदार इसका पालन करता नहीं दिख रहा। ग्रामीण इमरान, जाफरदीन, संजीव, गुरमेल आदि का कहना था कि सब्जी के रेटों में बढ़ोतरी होने के कारण लोग सुबह सब्जी मंडी से सब्जी लाने लग गए है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ymNZ2D
via IFTTT