अब घर बैठे पढ़ाई करवाएंंगे टीचर


बराड़ा | जहां एक ओर पूरा देश कोरोना के कहर से बचने के लिए अपने घरों में दुबकने को मजबूर है,ं वहीं स्कूलों ने भी अपनी शिक्षा देने की पद्धति में बदलाव करना शुरू कर दिया है। इसके लिए कस्बे के निजी स्कूलों ने कमर कस ली है और ऑनलाइन घर बैठे ही बच्चों को उनके रिजल्ट देने, पीटीएम करवाने व बच्चों को शिक्षा देने के लिए कार्यक्रम बना लिया है। कई स्कूल पहले ही अपने स्कूलों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर चुके हैं, वहीं स्कूलों ने 31 मार्च को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए मोबाइल एप व अन्य ऑनलाइन माध्यमों का सहारा लिया है। डीएवी स्कूल बराड़ा ने भी अपने विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन शिक्षा देने के लिए शिक्षण सामग्री को तैयार कर लिया है। इसी प्रकार से कस्बा बराड़ा के एसएमएस स्कूल की ओर से अपने स्कूली छात्रों का वार्षिक परीक्षा परिणाम को घोषित करने के लिए वाट्सएप ग्रुप का सहारा लिया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39u8Dux
via IFTTT