महिलाओं को कुपोषण और एनीमिया के प्रति जागरूक होने की जरूरत है : पुष्पा


बाबैन | पोषण पखवाड़ा के तहत शनिवार को बाबैन खंड के गांव संघौर व बीड़ मंगोली में पोषण दिवस मनाया गया। बाल विकास सुपरवाइजर पुष्पा देवी ने महिलाओं से कहा कि कुपोषण और एनीमिया के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गर्भवती को गर्भावस्था के दौरान टीटी का इंजेक्शन, आयरन की गोलियां व संतुलित आहार का सेवन जरूर करना चाहिए। पुष्पा देवी कहा कि खाने में पोषक तत्वों से भरपुर दूध, दही, चना ,अंकुरित दालें ,फल व हरी सब्जियों को अपने भोजन में प्रतिदिन लेना चाहिए।इस अवसर पर इंदु शर्मा ,किरण बाला ,उषा किरण ,कमलेश रानी व बीड़ मंगौली आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता ममता शर्मा, सुमन रानी, हैल्पर उषा मौजूद रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xFAkmT
via IFTTT