रक्तदान करना अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी : डॉ. पवन सैनी


राजकीय प्राथमिक पाठशाला पटाक माजरा के शिक्षक राजेंद्र सिंह, शिक्षक विक्रम सिंह, सरपंच सुभाष चंद सैनी, पंच वासदेव, निरंजन सैनी, धर्म सिंह, प्रदीप कुमार व गांव के लोगों के सहयोग से प्राथमिक पाठशाला परिसर में दूसरा रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में लाडवा के पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। डॉ. पवन सैनी ने कहा कि रक्तदान करना न केवल अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरुरी है बल्कि यह एक पूण्य का कार्य भी है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करना एक महान दान है क्योंकि किसी के रक्त से जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिलता है। उन्होंने कहा कि रक्त को आज तक किसी फैक्ट्री में नहीं बनाया जा सका बल्कि यह व्यक्ति द्वारा दान करने से ही मिलता है। डॉ. पवन सैनी ने कहा कि रक्तदान करने से व्यक्ति के शरीर को कोई नुकसान नहीं होता बल्कि इसका बहुत ही फायदा मिलता है और यह शरीर में केवल 24 घंटों में पूरा हो जाता है। विनोद पाल झांसा ने रक्तदान करने वालों को प्रोत्साहित किया और नरेश सैनी के नेतृत्व में एलएनजेपी ब्लड बैंक की टीम ने 64 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इस अवसर पर गांव के सरपंच सुभाष चंद, विक्रम सिंह, ब्लॉक समिति लाडवा के वाइस चेयरमैन चरणजीत सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य बालकृष्ण, पूर्व सरपंच शिवदयाल सिंह, रमेश कुमार, राजेश कुमार, अध्यापक नेता सतबीर सिंह, फूल सिंह व हर्ष सैनी मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2U4mT7u
via IFTTT