डिसेंट काॅलाेनी में राशन लेने के लिए डिसेंट नहीं दिखे कार्ड धारक


विभाग ने नहीं की चेकिंग, 2 दिन पहले बनाए थे पेंट के गाेलदायरे

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के डिपाे हाेल्डर बीपीएल अाैर दूसरे कार्ड धारकों को राशन वितरण करने में साेशन डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रख रहे। शुक्रवार काे कार्ड धारक ग्रुप में खड़े हाेकर राशन लेते नजर अाए। विभाग की ओर से 2 दिन पहले डिपो के सामने लाल पेंट से गोल दायरे बनाए गए थे उनके मुताबिक राशन वितरित नहीं हुअा। नियमों को लागू कराने पर कोई चेकिंग विभाग ने दिनभर नहीं की।

मामला करधान चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित डिसेंट कॉलोनी में सरकारी डिपो का है। शुक्रवार सुबह से यहां सरकार की ओर से मासिक राशन बंटना शुरू हुआ और दोपहर तक जारी रहा। डिपो के सामने लोग ग्रुप में खड़े थे। लेकिन विभाग का कोई अधिकारी या इंस्पेक्टर मौके का मुआयना कर व्यवस्था नहीं बनवा पा रहा। ऐसे में यह चूक कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने के लिए काफी है। जनता इस बात को समझे और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए। यदि कहीं पर चूक हो रही है विभाग इस पर कार्रवाई करे।

नागरिक मंच ने बांटा मुफ्त राशन, भीड़ जुटी ताे लोगों ने किया विराेध

अम्बाला | कैंट के महेश नगर में सामाजिक संस्था नागरिक मंच 2 दिन से गरीबों काे मुफ्त राशन बांट रहा है। इसका वहीं के कुछ नागरिकों ने विरोध किया। विरोध करने वालों का तर्क था कि इससे हमारे यहां कोरोना वायरस के फैलने की संभावना बढ़ जाएगी। विरोध शुक्रवार को उस समय बढ़ा जब बड़ी संख्या में लोग मुफ्त राशन लेने के लिए महेश नगर पानी की टंकी के पास खड़े थे। नागरिक मंच के सदस्य सुशील सेठ ने बताया कि सुबह 10 से 11 बजे तक हमारा राशन देने का कार्यक्रम था। इस संबंंध में महेश नगर थाना को हम पहले ही सूचित कर चुके थे। करीब 30 मिनट के भीतर ही 50 किलो चावल, 40 किलो आलू, 20 किलो चीनी हम बांट चुके थे। इसी बीच हमें कुछ स्थानीय नागरिकों का विरोध झेलना पड़ा।

हमारा 85 प्रतिशत तक का राशन बंट चुका है इसलिए डिपो पर कोई भीड़ नहीं है। जहां पर शिकायत आई थी वहां पर चेतावनी बोर्ड और डिपो होल्डर को समझा दिया गया है। डिसेंट कॉलोनी का मामला हमारे संज्ञान में नहीं है और डिपो पर एपीएल कार्ड धारक भी आ रहे हैं जिन्हें सरकार की ओर से राशन नहीं दिया जाता। इस वजह से भी दिक्कत आ रही है।
दीपक, फूड इंस्पेक्टर, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अम्बाला कैंट।

राशन लेने के लिए महेश नगर पानी की टंकी के पास कतार में खड़े लोग।

डिसेंट काॅलोनी कैंट में सरकारी राशन डिपो के बाहर ग्रुप में खड़े लोग।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news decent did not show card holders to take ration in decent colony
Ambala News - haryana news decent did not show card holders to take ration in decent colony


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vTWpgW
via IFTTT