अम्बाला | गांव रामगढ़ माजरा को युवाओं ने मिलकर सेनिटाइज किया। युवाओं ने पैसे इकट्ठा करके करीब 2 हजार लीटर सेनिटाइजर मंगवाया जिसके बाद मशीन के माध्यम से गांव के गुरुद्वारा साहिब, गलियों, चौपाल, घरों आदि क्षेत्र को सेनिटाइज किया गया। रतिंद्र सिंह, रघुबीर सिंह, अमनप्रीत सिंह व जयदेव ने गलियों में घूमते हुए इलाके को सेनिटाइज किया। उन्होंने बताया कि आगे भी यह अभियान गांव में चलाया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/342lAuB
via IFTTT