असीमा समेत कई संस्थाओं ने अग्रवाल धर्मशाला में दिया राशन, गुरुद्वारों से बांटा जा रहा लंगर


गृह मंत्री अनिल विज के आह्वान पर लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए बनाए गए कलेक्शन सेंटर पर शुक्रवार को भी दिनभर दानवीरों का तांता लगा रहा। अम्बाला साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स मेन्यूफेक्चरिंग एसोसिएशन (असीमा) ने 5 लाख कीमत का राशन व अनाज सेंटर में प्रदान किया। दिन में भाजपा द्वारा राशन वितरण किया गया जबकि शाम को बारिश की वजह से कुछ दिक्कत उत्पन्न हुई।

असीमा के सचिव व मीडिया प्रभारी मोहनीश विजय सहगल ने बताया की आने वाले दिनों में किसी भी प्रकार की अगर आवश्यकता हमारे समाज के लिए होगी तो उसे पूरा करने का प्रयास असीमा द्वारा किया जाएगा। असीमा के प्रधान संजय गुप्ता ने लोगों से घर में रहने का आह्वान इस दौरान किया। मौके पर भाजपा सदर मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिंपल, जतिंदर सहगल व असीमा के पूर्व प्रधान अश्वनी गोयल मौजूद रहे।

इधर, टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी के अधिकारियों ने 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशन के लिए प्रदान की गई। टाटा द्वारा बीते वर्ष कैंट सिविल अस्पताल में पूर्व में एंबुलेंस सेवा भी प्रदान की गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UGckIa
via IFTTT