लॉकडाउन के बाद भी पावर हाउस का निर्माण चल रहा


बराड़ा | राजोखेड़ी गांव में निर्माणाधीन पावर हाउस मेंं काम करने वाले मजदूरों से सुबह शाम काम करवाया जा रहा है। इन मजदूरों को न ताे मास्क दिए जा रहे हैं अाैर न सेनिटाइजर। उधर, एसडीएम कार्यालय में स्टाफ एकसाथ बैठकर काम कर रहा है। पूरा स्टाफ सोशल डिस्टेंशन नहीं बना रहा है। सुरेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह व प्रदीप ने बताया कि यही हाल बीडीपीओ कार्यालय का है। बाजार में भी दुकानों के आगे लोग बैठे रहते हैं। जबकि पुलिस यहां पर लगातार गश्त कर रही है। एसडीएम गिरीश कुमार ने कहा कि पावर हाउस का दौरा किया जााएगा। ठेकेदार को निर्देश दिए जाएंगे कि वह काम बंद कराएं। आफिस में तंग हैं इसलिए ज्यादा डिस्टेंसिंग नहीं हो पा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QYIGwK
via IFTTT