बली ब्राह्मणान गांव के पास मेले से खिलौने बेच कर अा रहा युवक रात में अपनी बाइक से सड़क पर खड़े डंपर से टकरा गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे से अा रहे भाई ने उसे सड़क पर पड़ा देख राहगीरों की मदद से उसको सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई दलबीर की शिकायत पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ईशापुर खेड़ी निवासी भाई दलबीर ने बताया कि मृतक सिंकदर और वह आसपास के गांवों में लगने वाले मेलों में खिलौने बेचने का कार्य करते हैं। सोमवार को भालौठ गांव में लगे मेले में दोनों अलग-अलग बाइक पर खिलौने बेचने के लिए गए थे। शाम को लौट रहे थे। सिंकदर उससे आगे चल रहा था। बली ब्राह्मणान गांव में गौशाला के नजदीक रोड पर एक ट्रैक्टर और डंपर खड़ा था। रात के समय रोड पर खड़ा डंपर सिकंदर को दिखाई नहीं दिया। उसकी बाइक सीधे डंपर से टकरा गई। दलबीर ने बताया कि सिकंदर के तीन बच्चे हैं। तीनों बच्चे गांव में एक स्कूल में पढ़ते हैं। जांच अधिकारी संजीत ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b5wl1s
via IFTTT