लाॅकडाउन के चलते स्टूडेंट्स की पढ़ाई प्रभावित न हाे, इसके लिए द एसडी विद्या स्कूल छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा दे रहा है। अध्यापक छात्रों को न केवल पाठ्यक्रम से जुड़ी सामग्री ऑनलाइन मुहैया करवा रहे हैं, बल्कि घर से ही वीडियो कॉन्फ्रेंस अाैर वाट्सएप के माध्यम से उनकी कक्षाएं भी ले रहे हैं। कक्षा चाैथी से 12वीं तक के विद्यार्थियों को इसी माध्यम से पढ़ाया जा रहा है। इसके लिए समयसारिणी बनाकर बच्चाें को भेजी जा चुकी है। बच्चे उसी के अनुसार हर विषय की पढ़ाई करते हैं। साथ ही अपने डाउट भी क्लियर करते हैं। ऑनलाइन शिक्षा से जुड़ी कुछ खास वेबसाइट और एप की जानकारी भी बच्चों व उनके अभिभावकों को दी जा रही है ताकि अभिभावक ऑनलाइन शिक्षा के प्रति बच्चों की जरूरत को समझें। इसके साथ ही “लॉकडाउन बोले तो मस्ती टाइम” द्वारा बच्चों की ऑनलाइन प्रतियोगिताएं करवाई जा रही है। जिसमें टॉडलर्स से कक्षा 12वीं के बच्चे भाग ले रहे हैं। इसमें बच्चे अपने किसी भी विशेष गुण या कला की वीडियो बनाकर भेज रहे हैं और उसमें से उत्तम प्रतिभागियों के पुरस्कार की घोषणा की जा रही है। इस प्रतियोगिता द्वारा बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा सामने आ रही है। न केवल बच्चों अपितु उनके अभिभावकों के लिए भी प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। प्रिंसिपल निर्देशिका नील इंद्रजीत कौर संधू ने कहा कि हमें धैर्य के साथ इस कठिन समय पर विजय प्राप्त करनी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QWLV7I
via IFTTT