बराड़ा | केमिस्ट एसोसिएशन बराड़ा की मांग पर एसडीएम बराड़ा गिरीश कुमार ने दवाएं खरीदने के लिए अम्बाला व यमुनानगर में आवागमन के लिए पास बनाकर केमिस्टों को दिए। केमिस्ट एसोसिएशन प्रधान प्रदीप गुप्ता की मांग पर एसडीएम बराड़ा ने तत्काल प्रभास से सभी केमिस्टों को पास वितरित किए। जिसमें अलग-अलग पास पर दो दिनों का समय दिया गया है। ताकि वह दवाई की खरीद के लिए होल सेलर्स के पास जा सकें और दवाइयों की कमी को पूरा कर सकें। कोरोना वायरस को लेकर इस समय केमिस्टों के पास अम्बाला व यमुनानगर से होलसेलर नहीं आ रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QY5YTw
via IFTTT