मरीज के पिता व बुआ के पोते के सैंपल दोबारा जांच के लिए रोहतक पीजीआई भेजे
कोरोना संक्रमित मिले पंजाब के रामनगर के युवक का नेपाल से लेकर कैंट तक सहयात्री रहे परशुराम नगर के युवक का सैंपल निगेटिव मिला है।
कोरोना पॉजिटिव युवक के पिता के सैंपल को रि-एग्जामिन के लिए चंडीगढ़ के बाद अब रोहतक पीजीआई भेजा गया है। कोरोना पॉजिटिव युवक के शाहपुर निवासी चचेरे-मौसेरे भाई और मरीज के साथ आइसोलेशन वार्ड में रहे दो अन्य समेत पांचों के सैंपल निगेटिव आए हैं। ये सभी सैंपल रविवार को लिए गए थे। इसके अलावा सिंगापुर रिटर्न को दोबारा लिया गया सैंपल भी निगेटिव है। इस व्यक्ति का पहले सैंपल निगेटिव था। दोबारा लक्षण उभरने पर दूसरा सैंपल लिया गया था।
सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि सोमवार को तीन सैंपल लिए गए थे। उनमें से सिंगापुर रिटर्न व दुबई हिस्ट्री वाले बराड़ा के युवक का सैंपल निगेटिव आया है जबकि दिल्ली से वाया ट्रेन आए व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। पॉजिटिव युवक के संपर्क में आए परशुराम नगर निवासी युवक ने कॉलोनी में ही एक प्राइवेट क्लीनिक पर डॉक्टर से जांच कराई थी। जबकि जनता कर्फ्यू वाले दिन आसपास के लोगों के साथ खड़े होकर थाली बजाई थी। अब प्राइवेट डॉक्टर व पड़ोसियों समेत छह लोगों को होम क्वारेंटाइन किया गया है।
क्वारेंटाइन पीरियड तोड़ने वाले को हिदायत देकर छोड़ा
{सिटी के पटेल नगर से दुबई रिटर्न तीन लोगों ंके घर से बाहर घूमते रहने की शिकायत पर टीम इनके घर पहुंची। इनमें से एक युवक राधा स्वामी सत्संग में लंगर के लिए सामान देने गया हुआ था। हालांकि टीम ने हिदायत देकर छोड़ दिया।
{कैंट के आनंद नगर बोह के एमबीबीएस पास 2 युवक नेपाल से लौटे हैं। उनकी भी बाहर घूमने की शिकायत मिली थीं। जिन्हें शिकायत के बाद चेतावनी देकर छोड़ा गया।
{नारायणगढ़ में एक दुकानदार द्वारा भीड़ लगाकर सामान बेचने के मामले में एसडीएम नारायणगढ़ को शिकायत की गई है।
{विदेश की ट्रैवल हिस्ट्री वाले जिन आठ लोगों का पता नहीं मिल रहा था, इनमें से चार लोगों तक स्वास्थ्य विभाग पहुंच गया है।
रिलीफ कैंपों में रखे 4,400 प्रवासी श्रमिक
सीएमओ ने बताया कि पंजाब व हिमाचल की ओर से आ रहे 4,400 श्रमिकों को विभिन्न धर्मशालाओं व गुरुद्वारों में बनाए गए रिलीफ कैंपों में रखा गया है। सभी की हेल्थ स्क्रीनिंग की गई है। किसी में भी अभी कोई लक्षण नहीं मिले हैं। सामान्य दवाइयों इन्हें दी गई हैं।
5 नए सैंपल भेजे, इनमें 4 मरकज से लौटे
मंगलवार को 5 नए सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 4 निजामुद्दीन मरकज के बाद अम्बाला लौटे लोग हैं। जबकि एक की दुबई की ट्रैवल हिस्ट्री है। अम्बाला में 270 लोगों का क्वारेंटाइन पीरियड पूरा हो गया है।
सिटी के दुर्गा नगर में एक व्यक्ति के घर के बाहर पाेस्टर लगाए गए।
कोरोना अपडेट: अभी तक 47 सैंपल लिए, एक पॉजीटिव, 33 निगेटिव, 6 सैंपल रिजेक्टेड हैं, 7 की रिपोर्ट आनी बाकी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QY7Iw4
via IFTTT