राशन पर राजनीति न करें; कंट्रोल रूम में फ्री राशन के लिए पूर्व पार्षद भेज रहे लिस्टें, ऐसा न हो कि असली हकदार ही छूट जाएं


लॉकडाउन में प्रशासन ने फ्री राशन वितरण के लिए एसडीएम ऑफिस में कंट्रोल रूम बनाया है। अब इस राशन के लिए भी सिफारिशें आने लगी हैं। कई पूर्व पार्षद अपने लोगों की लिस्ट पर मुहर लगाकर कंट्रोल रूम में भेज रहे हैं। मंगलवार को कंट्रोल में जहां कर्मचारी लगातार फोन सुनकर राशन के लिए लोगों के नाम लिख रहे थे, वहीं उनके सामने पूर्व पार्षदों की लिस्टें भी पड़ी थी। हाथ में महंगे मोबाइल वाले कुछ लोग भी राशन लेने के लिए पहुंचे थे। उनकी ठीकठाक स्थिति देख कंट्रोल रूम के कर्मी भी हैरान थे। हालांकि उन्होंने लिस्ट में नाम चढ़ा लिया और यह भी समझाया कि फोन पर ही नाम लिखवाएं। लॉक डाउन में उन लोगों तक राशन पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है जो रोज कमाते और खाते हैं। लॉकडाउन की वजह से काम नहीं है। इसलिए ऐसे लोग भूखे पेट न सोएं, इसी वजह से राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।

1700 की पहली लिस्ट तैयार : कंट्रोल रूम से डीएफएससी के पास 1700 लोगों की लिस्ट पहुंची है। जिन्हें राशन वितरण किया जाना है। यह लिस्ट बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भी 300 ज्यादा लोगों ने अपना नाम कंट्रोल रूम में राशन के लिए लिखवाया। डीएफएससी की टीमों ने रोडवेज की पिंक बसों व विभाग की जीपों में राशन बंटवाया। शाम तक टीमें लगभग 1 हजार लोगों को राशन पहुंचा चुकी थी।

Áअम्बाला सिटी-0171-2530350, 8683044000Á अम्बाला कैंट-0171-260077, 8529101709Áनारायणगढ़- 01734-284008, 9518602808Áबराड़ा- 9416870222, 0171-286711

Áअगर आप किसी ठेकेदार या फैक्टरी में काम कर रहे हैं तो राशन उपलब्ध कराना ठेकेदार या फैक्टरी संचालक का जिम्मा है।Áअगर फैक्टरी मालिक राशन नहीं दे रहा तो एसडीएम ऑफिस के कंट्रोल रूम में नाम लिखवाएं।Áअगर रिक्शा, ऑटो रिक्शा चालक, लेबर हैं और सरकारी डिपो से राशन नहीं मिल रहा तो कंट्रोल रूम में नाम लिखवाएं।Áकिसी पूर्व पार्षद के चक्कर में न पड़ें। वहां से जो लिस्ट आएगी रिजेक्ट हो‌गी।

राशन बांटने का सिस्टम ऐसे चल रहा

जरूरतमंद किसी भी एसडीएम ऑफिस के कंट्रोल रूम में अपना नाम, पता व फोन नंबर दर्ज कराते हैं। इसके बाद एडीसी ऑफिस के मेन कंट्रोल रूम में आती है। यहां लिस्ट शार्टलिस्ट की जाती है। इसके बाद चार विधानसभा क्षेत्रों की लिस्ट डीएफएससी के पास पहुंचती है। उसके बाद डीएफएससी पंचायत भवन से लिस्ट के अनुसार जरूरतमंदों को राशन की किट वितरित करने के लिए टीम को भेजते हैं। जो घर घर जाकर राशन की किट देती है। डीसी अशोक कुमार शर्मा के अनुसार एसडीएम आफिस से जरूरतमंदों की लिस्ट आने के बाद उनकी एडीसी आफिस में स्क्रीनिंग की जाती है ताकि जरूरतमंदों को ही राशन वितरित किया जा सके।


जरूरतमंद यहां लिखवाएं नाम

ऐसे मिल सकता है राशन


ये चेक पॉइंट हों तो राशन उन्हीं तक पहुंचेगा, जिन्हें जरूरत

{डीएफएससी की टीमें चेक करें कि जिन लोगों को डिपो से कुछ समय पहले ही राशन दिया है, उनका नाम लॉकडाउन के फ्री राशन की लिस्ट में न हो।

{बहुत से प्रवासियों के राशनकार्ड भी नहीं हैं। डर के मारे बहुत से लोग घरों में बंद हैं। ऐसे लोगों का पता लगाने के लिए कमेटी बने।

{बहुत से संस्थाएं अपनेहिसाब से राशन दे रही हैं। प्रशासन की निगरानी में सेंट्रलाइज सिस्टम बने ताकि सभी जरूरतमंदों को राशन मिल सके। अभी किसी को तो कई-कई बार राशन मिल चुका है जबकि कई वंचित हैं।

प्रशासन के कुछ कदम : { पंचायतें व स्थानीय निकाय 14 अप्रैल तक ठीकरी पहरा लगाएंगे। {किसी भी व्यक्ति को केवल विशेष परिस्थितियों को छोड़कर घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। { उल्लंघन करने वालों पर पंजाब विलेज एंड स्माल टाउन पैट्रोल एक्ट की धारा 9 व 11 में कार्रवाई होगी।

सिटी के पंचायत भवन से घरांे में राशन देने वाले युवकाें काे लिस्ट देते हुए।

सिटी के एसडीएम अाॅफिस में बनाए गए कंट्राेल रूम में राशन लेने पहुंचे लोगों काे समझाते कर्मचारी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news do not do politics on rationing the lists are being sent to the councilors for free ration in the control room lest the real entitlement be left
Ambala News - haryana news do not do politics on rationing the lists are being sent to the councilors for free ration in the control room lest the real entitlement be left


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2R2OIwh
via IFTTT