समाजसेवियों को आपातकालीन पास बनाकर दिए


बराड़ा | समाज सेवा में लगे लोगों को एसडीएम गिरीश कुमार ने आपातकालीन पास बनाकर दिए हैं ताकि सेवा करने वाले लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आए। बराड़ा के धर्मबीर सिंह, पार्षद जग्गी व महेंद्र ने बताया कि उन्होंने सभी को अपने फोन नंबर दिए हुए हैं। जहां से फोन आएगा वह वहां पर पैकिंग में खाना पहुंचाएंगे। वहीं कई संस्थाओं ने खाद्य सामग्री भी पैकिंग कर भेजी। ताकि कोई भी भूखा न सोए। सूरज प्रकाश व दिनेश कुमार ने सामाजिक संस्थाओं से आग्रह किया कि वह ओवरब्रिज के नीचे व अनाज मंडी में मजदूरों को खाना जरूर बांटे। मलिकपुर गांव की टीम ने भी बाजार में जरूरतमंद लोगों को खाना वितरित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33Z8T3t
via IFTTT