हर बस्ती के देव स्थान व घरों में भगवा ध्वज लगाकर मनेगा जन्मोत्सव
25 मार्च से 9 अप्रैल के बीच रामजन्मोत्सव मनाने जा रहे विश्व हिंदू परिषद की जिला इकाई ने कोरोना वायरस के चलते कार्यक्रम के स्वरूप में बदलाव किया है। पहले रामजन्मोत्सव को जिले में भव्य तरीके से मनाया जाना था, लेकिन बदलाव के बाद प्रत्येक प्रखंड की हर बस्ती के देव स्थान व घरों में अब भगवा ध्वज लगाकर रामजन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस संबंध में तेपला स्थित नंद लाल गीता विद्या मंदिर में नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया। बैठक में समीर गुप्ता, सतनाम, विकास बिश्नोई, राकेश राणा, उम्मेद सिंह राणा, धर्म वर्मा, रवि कुमार, ज्ञानचंद, रंजीत, रामवीर, जितेंद्र कुमार, अशोक कक्कड़, राकेश खन्ना, विकास शर्मा ने हिस्सा लिया।
बैठक में मौजूद विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी व सदस्य।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wXidsd
via IFTTT