सोनीपत ने बढ़ाई चिंता, चार नए केस आए, राज्य में 1 दिन में 9 संक्रमित, 12 ठीक हुए

हरियाणा में अब कोरोना का वायरस अब रेड जोन में शामिल गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल, नूंह से बाहर भी ज्यादा लोगों को चपेट में ले रहा है। इसी वजह से पंचकूला को राज्य और अम्बाला को केंद्र सरकार ने रेड जोन में शामिल किया है। सोनीपत में भी हालात रेड जोन जैसे ही बन रहे हैं। ऐसे में इन जिलों में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ सकती है, जिससे वहां दी गई ढील पर भी अंकुश लग सकता है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 9 नए मरीज मिले हैं।

इनमें सोनीपत व गुड़गांव में चार-चार और रोहतक में एक मरीज शामिल है। हालांकि ठीक होने वालों में अम्बाला से तीन, फरीदाबाद से 4, नूंह से दो और पलवल व पानीपत, पंचकूला से एक-एक मरीज है। राज्य में अब तक मिले 266 कोरोना संक्रमितों में ठीक होने वालों की संख्या 159 हो गई है, जबकि तीन की मौत के बाद अभी 105 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।


161 एफआईआर दर्ज कर 233 किए गिरफ्तार

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 161 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जबकि 233 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 233 वाहनों का चालाना काट गया है। अब प्रदेश में लॉकडाउन के 8814 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 4235 एफआईआर हैं। इनमें 5935 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बेवजह बाहर निकलने वालों के 10854 वाहनों का चालान कर पुलिस ने 18.60 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।

सोनीपत में अब 14 केस : बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, आवश्यक सेवा वाले वाहन ही चलेंगे

यहां बढ़ रहे मामलों को देखते हुए कुंडली बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई है। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि आवश्यक सेवाओं के अलावा अन्य वाहनों को रोक दिया जाए। दिल्ली में कार्यरत कर्मचारियों को भी वहीं पर रहने व्यवस्था करने को कहा गया है। बुधवार को सोनीपत में कोरोना के चार नए केस मिले हैं। इनमें तीन मिशन चौक के पास मां, बेटा और उनका एक पड़ोसी है। चौथी बाबू जगजीवनराम अस्पताल दिल्ली में कार्यरत सरस्वती विहार निवासी स्टाफ नर्स है। इससे जिले में पॉजीटिव केसों की संख्या 14 हो गई है। इसमें तीन युवतियां, जमाती युवक और फरीदाबाद में नियुक्त एमपीएचडब्ल्यू कर्मी ठीक होकर घर आगए हैं।

पाैष्टिक भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा

सोनीपत प्रशासन प्रदेश में नई शुरुआत करते हुए अस्पतालों में कोरोना संदिग्धों को डायटिशियन के सुझाव अनुसार पाैष्टिक भोजन उपलब्ध करवाएगा। इसमें तीन टाइम भोजन के साथ अल्पाहार और नास्ता दिया जाएगा। बुधवार शाम तक जांच के लिए 1083 लोगों के सैंपल लिए गए थे, इनमें से 930 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। 916 की रिपोर्ट निगेटिव है। संक्रमित लोगों की तलाश व लोगों की जांच के लिए मोबाइल हेल्थ टीम क्षेत्रों में घूम रही है। इनके द्वारा 2225 लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है। इनमें से 1748 लोगों में कोई बीमारी नहीं मिली, जबकि 475 लोगों में हल्का बुखार, दर्द आदि मिला।

रोहतक : दिल्ली में भर्ती कैंसर मरीज को हुआ कोरोना
यहां के 58 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इस शख्स का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में कैंसर का इलाज चल रहा था। दो दिन पहले जब वह शख्स दोबारा इलाज के लिए दिल्ली गया तो वहां के अस्पताल प्रशासन ने कैंसर मरीज का प्राइवेट लैब में कोरोना टेस्ट कराया। बुधवार को मरीज परिजनों के साथ दिल्ली गया तो वहां पर उसे कोरोना पाजिटिव बताकर पीजीआई रेफर कर दिया गया। दोपहर बाद पीजीआई में पहुंचे मरीज के परिवार के दो पुरुष सदस्य व एक महिला का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। चारों को पीजीआई के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

राज्य में 14 दिन में सामने आए 104 मरीज, अब अस्पताल में इससे पुराना सिर्फ एक केस
प्रदेश में अभी इलाज करा रहे 105 मरीजों में 104 मरीज पिछले 14 दो दिनाें में मिले हैं। जबकि एक केस इससे पहले का है, जो कैथल का है। 14 दिनों में सबसे ज्यादा 29 केस नूंह में मिले हैं। जबकि फरीदाबाद में 17 और गुड़गांव व पंचकूला में 15-15 मरीज मिले। सोनीपत में 11 केस मिले हैं। पांच जिले ऐसे हैं, जहां एक भी मरीज नहीं मिला। इनमें चरखी दादरी, फतेहाबाद, जींद, सिरसा और यमुनानगर शामिल है, जबकि रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और झज्जर में अभी तक एक भी मरीज नहीं मिला है।

1144 की रिपोर्ट आई निगेटिव

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 498 लोगों को और सर्विलांस पर लिया गया है। जबकि 210 ने सर्विलांस का समय पूरा कर लिया गया है। 999 संदिग्ध मरीजों के लिए सैंपल लिए हैं तो 1144 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

यह भी जानें...
1.93
प्रतिशत है प्रदेश में पॉजिटिव रेट
60% के करीब है ठीक होने वालों की रेट
1.13 प्रतिशत है मौत की रेट

जानिए... आज तक की स्थिति

33105 लोग आ चुके हें सर्विलांस पर।

16821 लोगों का सर्विलांस का समय पूरा।
16284 लोग अभी भी हैं सर्विलांस पर।
15561 लोगों के लिए गए हैं सैंपल।
13397 सैंपल आ चुके हैं निगेटिव।
266 हो चुके हैंपॉजिटिव केस।
1914 की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sonipat increased concern, four new cases came, 9 infected in 1 day in state, 12 cured


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XZkG0z
via IFTTT