लॉकडाउन में 1084 वाहन इंपाउंड और 2477 के चालान

पुलिस की तरफ से लॉकडाउन में 1084 वाहन इंपाउंड किए गए और 2477 वाहनों के चालान काटे गए। इनका भुगतान लॉकडाउन की अवधि समाप्त होने के बाद ही होगा। इसके बीच न वाहन मिलेगा और न ही चालान का भुगतान होगा। पुलिस की तरफ से यह सख्ती इसलिए की गई है कि दूसरे लोगों को भी सबक मिले।
इसलिए पुलिस की कार्रवाई बुधवार को भी सख्त रही। नाकों पर वाहन चालक रोके गए। जिनके इमरजेंसी नहीं थी उनके चालान किए और कई लाेगाें के वाहन इंपाउंड किए। एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया का कहना है कि पब्लिक से अपील है कि वह वाहनों पर कार्रवाई करवाने के लिए मजबूर न करें। इसलिए अपने घरों में रहें।
बुधवार को करनाल पुलिस की तरफ से लॉकडाउन की उल्लंघना करने वाले 9 लोगों पर केस दर्ज कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 13 व्हीकल इंपाउंड किए गए। इन पर 7 लाख 62 हजार रुपए का जुर्माना किया। अब तक लॉकडाउन में कुल 123 एफआईआर में 179 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 1084 वाहन इंपाउंड और 2477 वाहनों के चालान करके 2 करोड़ 25 लाख 18 हजार 200 रुपए का जुर्माना किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इंपाउंड किए गए वाहनों को लॉकडाउन के बाद सभी डॉक्यूमेंट्स चेक किए जाएंगे। जो डॉक्यूमेंट्स अधूरे मिलेंगे उनका चालान राशि जमा करवानी होगी। जिले में पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।

यह टाइम घूमने का नहीं है
लोगों से अपील कर चुके हैं कि वह इमरजेंसी में ही घर से बाहर निकलें। यह टाइम घूमने का नहीं है। इसलिए लॉकडाउन की पालना नहीं करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। वाहनों को इंपाउंड एवं चालान किए जा रहे हैं।-सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसपी, करनाल।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1084 vehicle impound and 2477 challans in lockdown


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2x02edg
via IFTTT