सिविल अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए मेरा आसमान संस्था ने शुक्रवार काे सचिव रितेश गोयल के नेतृत्व में अम्बाला क्लब में दूसरा रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 111 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। लाॅकडाउन के नियमों का पालन हाे, इसके लिए इच्छुक व्यक्तियों से आॅनलाइन पंजीकरण करवाया गया। शिविर के दौरान फिजिकल डिस्टेंसिंग, मास्क का विशेष ध्यान रखा गया। डाॅ. भारती के नेतृत्व में सिविल अस्पताल की टीम ने रक्त एकत्रित किया। विधायक असीम गोयल ने रक्तदाताओं, मेरा आसमान, अम्बाला क्लब व सिविल अस्पताल की टीम के सेवाभाव काे सराहा। सभी रक्तदाताअाें काे सेनिटाइजर दिए गए। लायंस क्लब अम्बाला डायमंड ने रिफ्रेशमेंट का योगदान दिया।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मनदीप राणा, हार्डी संधू, विधानसभा संयोजक संदीप सचदेवा, चेयरमैन अम्बाला क्लब अरविंद सिकरी, राकेश मक्कड़, सचिव पवन चुघ, सुरिंद्र धीमान, आशीष बंसल, गुरविंद्र मानकपुर, स्टार डोनर रजिंद्र गर्ग, पिकेश बत्तरा, रोहित गुप्ता, अनुभव अग्रवाल, आशु अग्रवाल, प्रिंसिपल राजीव सपरा माैजूद रहे। बता दें कि मेरा अासमान संस्था ने 16 अप्रैल काे भी शिविर लगाया था, जिसमें 108 यूनिट रक्त एकत्रित हुअा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3547Akh
via IFTTT