ऑनलाइन कुकिंग कंपीटिशन में निशि नीरव जैन बनीं जेएफसी मास्टर शेफ

जैन फैलाेशिप क्लब ने शुक्रवार काे ऑनलाइन जेएफसी की रसाेई कुकिंग कंपीटिशन कराया। इसमें 7 मेंबर्स ने पार्टिसिपेट किया। मेंबर्स काे अपनी पाक शैली दिखाते हुए एक वीडियो बनाकर साेशल मीडिया पर डालनी थी। सभी मेंबर्स ने अलग-अलग तरह की डिशेज बनाई अाैर उसे बनाते हुए की वीडियो साेशल मीडिया पर अपलाेड की।
कंपीटिशन में जजमेंट सबसे ज्यादा लाइक के अाधार पर किए गए। निशी नीरव जैन की डिश काे 146 लाइक, ईशा राहुल जैन की डिश काे 33, रिचा साहिल जैन की डिश काे 49, रीतू माेहित जैन की डिश काे 100, अाभा मानव जैन की डिश काे 87, पल्लवी पुनीत जैन की डिश काे 44 अाैर डाॅ. अनुज जैन की डिश काे 72 लाइक मिले। सबसे ज्यादा लाइक लेकर निशी नीरव जैन काे जेएफसी मास्टर शैफ का
खिताब मिला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nishi Nirav Jain becomes JFC Master Chef in Online Cooking Competition


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eNMRpt
via IFTTT