लॉकडाउन में पुरानी तहसील में शिफ्ट हुआ बराड़ा नपा कार्यालय, पूर्व विधायक पहुंचे उद् घाटन करने

नगर पालिका कार्यालय का भवन शुक्रवार को पुरानी तहसील परिसर में शिफ्ट कर दिया गया। कार्यालय का उद्घाटन करके पूर्व विधायक राजबीर सिंह बराड़ा पहुंचे। भाजपा जिला प्रधान जगमोहन लाल कुमार, जिला महामंत्री सतीश मेहता, मंडल अध्यक्ष अमरनाथ तंदवाल, लोचन शर्मा और नपा के सभी पार्षद मौके पर पहुंचे।
चेयरपर्सन रिचा पाहवा ने बताया कि नगर पालिका कार्यालय के बदलने के लिए एसडीएम बराड़ा से परमिशन ली गई है। पुराना कार्यालय अंबेडकर भवन में था, जहां पर जगह तंग होने के कारण केबिन बना कर काम चलाया जा रहा था। जिसमें सोशल डिस्टेेंस बनाए रखने में परेशानी आ रही थी। अब पुरानी तहसील परिसर में कार्यालय बदलने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सकता है। यहां उपभोक्ताओं के बैठने के लिए कुर्सियों व पार्किंग की सुविधा है। महिलाओं व पुरूषों के लिए शौचालयों की सुविधा है। ऐसे में किसी को परेशानी नहीं होगी। कमरों की सुविधा होने के कारण पूरा स्टाफ अपने अपने कमरे में बैठ सकता है। मौके पर उप प्रधान सुरजीत सिंह, सभी एमसी, चेयरपर्सन के प्रतिनिधि हन्नी पाहवा, पूर्व सरपंच मुकेश राणा, डीएसपी बराड़ा, राज सिंह व बराड़ा थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

नगर पालिका का कार्यालय पुरानी तहसील में बदलने के लिए परमिशन काफी समय पहले ली थी। इस समय मेरे से कोई परमिशन नहीं ली गई। पुराना नपा कार्यालय तंग जगह में था। वहां पर सोशल डिस्टेंसिंग की समस्या आ रही थी। पुरानी तहसील परिसर में नगर पालिका का कार्यालय बदलने से सोशल डिस्टेंस रखा जा सकता है।
गिरीश कुमार, एसडीएम बराड़ा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Barada shift office in old tehsil in lockdown, former MLA arrived to inaugurate


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S5T8mN
via IFTTT