कुरुक्षेत्र वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के डीएम के 17 दिन पुराने लेटर पर ईंटों से भरे 2 ट्रक पकड़े, चालान कर छाेड़े

कुरुक्षेत्र वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के डीएम ने डीसी को पत्र लिखकर निर्माण सामग्री मंगवाने की अप्रूवल देने के लिए 17 दिन पहले जो लेटर था, इसी लेटर के सहारे कक्ड़माजरा के ईंट-भट्ठे से पीपली में ईंटों की सप्लाई की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार की सुबह 8 बजे ईंटें सप्लाई करने की परमिशन न होने के चलते ईंटों से भरे दो ट्रकों को रोका। जिन्हें करीब तीन घंटे खड़ा रखने के बाद अाेवरलोड का चालान कर छोड़ दिया गया। हालांकि भट्ठा मालिक और डीएम वेयर हाउस परमिशन होने की बात कह रहे हैं लेकिन डीसी की परमिशन नहीं दिखाई गई।
इस दौरान ट्रैफिक एसएचओ ने अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद जेबीएम ईंट-भट्ठा मालिक रमेश सिंगला को परमिशन दिखाने के लिए कहा गया। इसी दौरान पुलिस ने अपने रोजनामचे में इस मामले की रपट भी दर्ज कर ली थी। तीन घंटे बाद दोनों ट्रकों का चालान कर उन्हें छोड़ दिया गया है।
दरअसल, पीपली में वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन गोदाम का निर्माण कर रहा है। लॉकडाउन के चलते निर्माण अधर में लटक गया । गोदाम के निर्माण के लिए ईंट, रेत, बजरी, लेबर सहित अन्य सामान की जरूरत होती है। इसलिए कुरुक्षेत्र के डीएम वेयर हाउस ने 7 अप्रैल को डीसी कुरुक्षेत्र को एक पत्र लिखकर निर्माण सामग्री मंगवाने की अनुमति मांगी थी। ईंटों की सप्लाई कर रहे भट्ठा मालिक के हाथ किसी तरह डीएम का डीसी को लिखा लेटर लग गया। इसी लेटर के आधार पर भट्ठा मालिक ट्रकों द्वारा करीब एक लाख ईंट पीपली में पहुंचा चुका है। शहजादपुर ट्रैफिक एसएचओ रामकुमार ने बताया कि अधिकारियों से बात करने के बाद दोनों ट्रकों का चालान कर उन्हें छोड़ दिया गया है। बता दें कि सरकार ने निर्माण कार्य करने में बेशक ढील दी है लेकिन अभी तक सप्लाई करने की अनुमति नहीं गई है।

निर्माण सामग्री मंगवाने के लिए डीसी कुरुक्षेत्र से अप्रुवल ले ली थी। ट्रक चालकों और ठेकेदार को हिदायत दी गई है कि ट्रकों पर परमिशन को चिपकाएं। -राजेश्वर कुमार, डीएम वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन, कुरुक्षेत्र।

ट्रकों में ईंटें ज्यादा थी इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने रोका था। हमारे पास परमिशन है। -रमेश सिंगला, ईंट भट्ठा मालिक



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
17 days old letter of DM of Kurukshetra Ware Housing Corporation holding 2 trucks filled with bricks, challaning tax


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S1TjPO
via IFTTT