कक्कड़ माजरा स्कूल में रंग रोगन, फल व फूल के पौधे लगा रहे प्रवासी श्रमिक

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कक्कड़ माजरा के भवन में जल्द ही निखार नजर आने लगेगा। इस स्कूल के भवन में निखार लाने की यहां ठहरे प्रवासी श्रमिकों ने ठानी है। प्रशासन द्वारा इस स्कूल में बनाए गए अस्थाई शेल्टर होम में 113 श्रमिकों एवं कामगारों को लॉकडाउन की अवधि के दौरान ठहराया गया है। जिनके लिए रहने व खाने आदि की व्यवस्था की गई है। इन प्रवासी मजदूरों में से कुछ श्रमिक जहां अपनी स्वेच्छा से स्कूल के भवन को रंग रोगन कर रहे हैं वहीं कुछ ने खाली जगह को साफ कर वहां पर सब्जी आदि फल-फूल के पौधे लगाने के लिए तैयार कर रहे हैं। स्कूल के गमलों को सुंदर व मनमोहक बनाने के लिए वे गमलों को भी पेंट करके आकर्षक बनाएंगे। एसडीएम अदिति ने कहा कि प्रवासी श्रमिक स्वेच्छा से ऐसा कर रहे हैं, वह काबिले तारीफ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Migrant workers planting color, fruit and flower plants in Kakkar Majra School


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/355BK6Y
via IFTTT