(महबूब अली)कुछ लोग लॉकडाउन में बाहर निकल लापरवाही बरत रहे तो वहीं संक्रमण से बचाने के लिए फ्रंटलाइन पर ड्यूटी दे रहे कर्मचारी कई दिनों से घर नहीं जा पा रहे हैं। कर्मचारी जान हथेली पर रखकर लाेगाें की सेवा में जुटे हैं। परिवार की सुरक्षा के लिए दूर रह रहे हैं। 14 दिन तक क्वारेंटाइन रहने के बावजूद राेहतक के महम के एमपीएचडब्लू मंदीप राठी और अमित कुमार जहां फिर से अर्बन एस्टेट और डीसी काॅलाेनी में लाेगाें की स्वास्थ्य की जांच करने में जुट गए हैं। वहीं चंदन नगर के एमपीएचडब्लू कर्मजीत घर पर जन्मे बेटे से अभी तक नहीं मिल सके हैं। 24 दिन पहले ही कर्मजीत के घर पर बेटे ने जन्म लिया है। कर्मजीत ने बताया कि वह परिवार की सुरक्षा काे एचएयू में बनाए क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहा है। वीडियो काॅल से ही परिजनाें से बात कर पाता है।
हिसार कैंट के रहने वाले एमपीएचडब्लू राजपाल फाैजी, भगाना के संदीप पंघाल, इंदिरा काॅलाेनी के सुनील, महम के मंदीप भी प्रतिदिन लाेगाें के स्वास्थ्य की जांच करने के बाद एचएयू में बने क्वारेंटाइन सेंटर में ही ठहरते हैं। यही नहीं परिवार के बीमार सदस्याें तक का हाल जानने के लिए घर नहीं जा पा रहे हैं। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए लाेगाें से लाॅकडाउन का पूरी तरह से पालन करने की अपील की है।
हाल ही में दी गई प्राेटेक्शन किट
एमपीएचडब्लू काे हाल ही में काेराेना वायरस से बचाव के मद्देनजर फुल प्राेटेक्शन किट दी है। टीम सील एरिया कंटोनमेंट और बफर जाेन में जाकर लाेगाें के सर्वे की जांच में शिफ्ट वाइज जुटी है। तीन शिफ्टों में सर्विलांस टीम में की ड्यूटी लगाई जाती है।
काॅल कर पत्नी काे बाेलता हूं, मेरी तरफ से भी बेटे काे प्यार देना
सील इलाकाें में लाेगाें के स्वास्थ्य की जांच में जुटे एमपीएचडब्लू कर्मजीत ने बताया कि घर पर नहीं जाने के कारण वह बेटे की शक्ल नहीं देख सका है। हालांकि पत्नी से हर बार कहता हूं कि मेरी तरफ से बेटे काे बहुत सारा प्यार देना। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्याें से अपना ख्याल रखने की अपील की जाती है।
- चिकित्सकाें से लेकर एमपीएचडब्ल्यू और अन्य स्टाफ के लाेग काेराेना याेद्धा के रूप में कार्य कर रहे हैं। लाेगाें काे भी स्टाफ का पूरा सहयाेग करना चाहिए। काेराेना वायरस से बचाव काे लाॅकडाउन का भी पूरी तरह से पालन करना चाहिए।'' - डाॅ. याेगेश कुमार शर्मा, सीएमओ, हिसार।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KkCVWu
via IFTTT