40 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई, उकलाना में 17, ऋषि नगर में 11, मॉडल टाउन में 5 सहित 60 लोगों के सैंपल लिए

सबसे पहले राहत की बात यह कि मंगलवार शाम सात बजे तक 40 संदिग्ध रोगियों के सैंपल जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल 9 अप्रैल के बाद कोई भी नया कोरोना पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल सैंपलिंग टीम ने अलग-अलग इलाकों में जाकर संदिग्ध रोगियों के सैंपल लिए हैं। पैथोलॉजिस्ट डॉ. मनीष पचार की टीम ने उकलाना में 17, 3 बंदियों, 1 आइसोलेशन वार्ड, बफर जोन एरिया गोविंद नगर में 1 और दंत सर्जन डाॅ. बंसीलाल की टीम ने ऋषि नगर में 11 और मॉडल टाउन में 5 सैंपल लिए हैं। सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि आमजन से अपील है कि अपने घर में रहें। इस दाैरान लापरवाही भारी पड़ सकती है। मुंह पर मास्क लगाना व सोशल डिस्टेंसिंग न भूलें। अस्पतालों में तभी जाएं जब स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ ज्यादा हो। यूएचसी सेक्टर 1-4 में 185 लोग स्वास्थ्य जांच करवाने पहुंचे।


कंटेनमेंट और बफर जोन के 294 घरों में जांच की

डीसी काॅलोनी के 63 वर्षीय बुजुर्ग की सेहत में सुधार है। एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने डीसी काॅलोनी को कंटेनमेंट और अर्बन एस्टेट टू एरिया को बफर जोन घोषित किया हुआ है। मंगलवार को हेल्थ इंस्पेक्टर सुखबीर वर्मा की टीम ने पीपीई किट पहनकर डीसी कॉलोनी व अर्बन एस्टेट एरिया के करीब 294 घरों में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।

इधर, टेकड़ा माेहल्ला में सर्वे हेल्थ टीम से बदसलूकी

एमपीएचडब्ल्यू राजकुमार ने बताया कि टेकड़ा मोहल्ला में एंटी लारवा एक्टिविटी व मास फीवर सर्वे के लिए टीम के साथ गया था। लोगों की ब्लड स्लाइड्स बनाने के दौरान कुछ युवक वहां आए। उन्होंने मास्क नहीं पहन रखा था। उन्हें बताया कि कोरोना महामारी चल रही है। इससे बचने के लिए मास्क पहनें। इस बात पर युवक भड़क गए। उन्होंने अपशब्द बोले। इसके बाद पुलिस को सूचना देने के लिए 100 नंबर पर कॉल की लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। लोगों का गुस्सा देखकर वहां से ऑफिस लौट आए। इस मामले से डिप्टी सिविल सर्जन को अवगत करवाया। उनसे आग्रह किया है कि पुलिस सुरक्षा के साथ फील्ड में टीम को भेजा जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Report of 40 samples came negative, 17 in Uklana, 11 in Rishi Nagar, 5 in Model Town, including 60 people


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VpS9Qj
via IFTTT