लाॅकडाउन ताेड़ते दिखे लाेग, बिना अनुमति खुली थीं दुकानें, तनातनी के बाद निगम टीम ने करवाई बंद

काेराेना के चलते 3 मई तक बढ़ाए लाॅकडाउन काे शहर में कुछ लाेग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। पिछले दाे दिन से लगातार शहर में सड़कों पर आवाजाही बढ़ गई है। कुछ आवश्यक सेवाओंकाे लेकर दी छूट का शहरवासी गलत फायदा उठा रहे हैं। बिना अनुमति के कई दुकानदार दुकानें खाेल रहे हैं। यहां तक की कई बाजार ऐसे हैं जाे सुबह 4 से 7 बजे के बीच खुल रहे हैं। जब तक ड्यूटी देने वाले अधिकारी व स्टाफ एक्टिव हाेते हैं ये बाजार अपना काराेबार कर बंद हाे जाते हैं। हालांकि दिन में भी हर राेज नगर निगम व पुलिस की ज्वाॅइंट टीम सैकड़ाें दुकानाें काे चेतावनी देकर बंद कर रही है। नगर निगम टीम पूरा दिन बाजाराें में गश्त कर बार बार इन्हें बंद कराती है।

वहीं लाॅकडाउन में जिन दुकानदाराें काे पास जारी किए गए थे। कई ने अपने जानकाराें काे पास की फाेटाेकाॅपी जारी कर दी। निगम टीम ने जब पूछताछ की ताे किसी ने अपना गाेदाम बताया ताे किसी ने अपनी दाे दुकानें बताई। वहीं एसपी गंगाराम सुबह 10 बजे खुद नाके चेकिंग के लिए निकले। उन्हाेंने पुलिस कर्मियों को नाकाें पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए।

सुबह 7 बजे : पुरानी सब्जी मंडी में सजा था बाजार

नगर निगम टीम पुरानी सब्जी मंडी पहुंची। वक्त सुबह 7 बजे का था। पूरा बाजार सजा हुआथा। करीब 30 से अधिक दुकानें खुली थीं। निगम टीम ने उन्हें बंद करने की चेतावनी दी। किसी ने ऑनलाइन सप्लाई का बहाना बनाया तो किसी ने हाेम डिलीवरी का मगर वहां प्रशासन के अनुमति पास केवल तीन से चार लाेगाें के पास थे। निगम टीम के साथ दुकानदाराें ने बहस की। लाेगाें की भीड़ एकत्रित हाे गई। आखिर में टीम ने पुलिस काे सूचना दी। पुलिस काे पहुंचने में करीब पाैना घंटा लग गया। पुलिस पहुंची ताे करीब आठ बजे दुकानें बंद कराई गईं।

पड़ाव चाैक, भगत सिंह चाैक मार्केट भी खुली थी, निगम टीम ने कार्रवाई की चेतावनी दी तो शटर बंद कर दिए

नगर निगम की टीम ने सुबह ही भगत सिंह चाैक मार्केट, गाेविंदगढ़ बाजार मार्केट व पड़ाव चाैक मार्केट में भी दुकानें बंद कराईं। पुलिस के सहयाेग से उन्हें चेतावनी दी गई कि चालान हाे जाएगा दूसरा लाॅकडाउन ताेड़ने के अाराेप में केस दर्ज किया जा सकता है। पुलिस के डर से लाेगाें ने शटर डाउन कर दिए। मगर यह हर राेज का खेल है लाेग बिना अनुमति के अपनी अपनी दुकानें खाेल रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The lockdown was seen to be crowded, shops were open without permission, the corporation team got closed after the tension


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KpuDfS
via IFTTT