ठरवा में कोरोना का नया केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग तेज कर दी है। शनिवार को 189 सैंपल लिए गए, जो दिन में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इनमें से 37 सैंपल तो ठरवा-माजरी से ही लिए गए हैं। 102 सैंपल कैंट से लिए हैं, जिसमें अनाज मंडी भी शामिल है। शहजादपुर-नारायणगढ़ से 29, सिटी से 20 औरमिलिट्री अस्पताल का एक सैंपल शामिल है।
सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले के सभी सरकारी, प्राइवेट अस्पतालों, मिलिट्री, रेलवे, मिशन, रोटरी व हीलिंग टच अस्पतालों को लिखा गया है कि क्रोनिक बीमारियों वाले मरीजों की लिस्ट बनाएं ताकि रेगुलर चेकअप हो सके। क्रोनिक बीमारियों से पीड़ित लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है और जल्दी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। जिले में प्रवासी श्रमिकों के लिए चल रहे शेल्टर होम में 3,600 को मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट दे दिया गया है। जिनमें से करीब 800 को तो देर शाम तक रवाना कर दिया गया। शुक्रवार को लिए गए 140 सैंपलों में से करीब 102 की रिपोर्ट विभाग को मिल गई थी। ये निगेटिव हैं। मिलिट्री अस्पताल में मौत के बाद पोस्टमार्टम के लिए लाई गई 27 वर्षीय युवती के शव की सैंपल रिपोर्ट अभी नहीं आई है। मुलाना के एमएम अस्पताल (कोविड19) में भर्ती पंचकूला के 7 मरीजों की रिपोर्ट भी देर शाम तक नहीं आई थी। रिपोर्ट निगेटिव रहने पर इन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
धुरकड़ा में 7 बजे तक करियाना दुकान खाेलने पर केस
अम्बाला सिटी | धुरकड़ा गांव में निर्धारित समय के बाद तक दुकान खाेलने पर पुलिस ने करियाना संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। दुकानदार कर्म सिंह उर्फ गोल्डी ने दुकान शाम 7 बजे खोली हुई थी। जिसके खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का केस किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eQzzbJ
via IFTTT