व्यापार मंडल ने 21 पीपीई किट भेंट कर सीएमओ पर बरसाए फूल, सेक्टर-8 में सफाई कर्मियों का मालाओं से अभिनंदन


परशुराम सेवा दल ने किया स्वास्थ्य, पुलिस, सफाई और मीडिया कर्मियों का अभिनंदन

नारायणगढ़ | कोरोना संकट के लिए ड्यूटी निभाने वाले स्वास्थ्य, पुलिस, सफाई व मीडिया कर्मियों का परशुराम सेवादल ने फूल मालाओं से अभिनंदन किया। संस्था के प्रधान नरेन्द्र देव ने कहा कि इस माहौल में लोग एक दूसरे से दूरी बनाए हुए हैं। जबकि पुलिस, डॉक्टर और सफाई कर्मचारी दिन रात सेवा कर रहे हैं। मीडिया भी सूचनाएं लोगों तक पहुंचा रहा है। नारायणगढ़ में पुलिस ने लॉकडाउन में किसी पर डंडा नहीं उठाया बल्कि नरमी से सारी स्थिति संभाली।

गंभीर संकट के बावजूद सेक्टर को स्वच्छ रखने
का मोर्चा संभाले हुए सफाई सेनानी : अमरदीप


अम्बाला सिटी | सेक्टर-8 वेलफेयर एसोसिएशन व सेक्टर वासियों ने सेक्टर को स्वच्छ रखने का मोर्चा संभाले सफाई सेनानियों का फूल माला डालकर सम्मान किया। सेक्टर प्रधान अमरदीप सिंगला व एसोसिएशन सदस्यों ने सफाई सेनानियों को मास्क, सेनिटाइजर, ग्लब्स व राशन वितरित किया। उन्होंने कहा कि इस महामारी में जहां हम अपने घरों में हैं वहीं सफाई सेनानी शहर की सफाई का ध्यान रख रहे हैं। माैके पर एसके जोशी, डॉ. सौरभ गुप्ता, संजय गोयल, राजेंद्र अग्रवाल, हरित संधू, विकास गोयल व हरि सिंह मौजूद थे।

दिन-रात अपनी जिंदगी को खतरे में डाल मरीजों
की सेवा कर रहे डॉक्टर और नर्स : नीरू वढेरा


अम्बाला सिटी | हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल अम्बाला ने सीएमओ डॉ. कुलदीप एवं एसएमओ राजेंद्र राय व उनकी टीम को 21 पीपीई किट भेंट की। यह किट जिला प्रधान और उनकी टीम ने दी। नीरू वढेरा ने कहा कि डॉक्टर, नर्स व स्वास्थ्य कर्मचारी दिन-रात अपनी जिंदगी को खतरे में डालकर कोरोना मरीजों की सेवा कर रहे हैं। माैके पर व्यापार मंडल से देवेंद्र वर्मा, प्रदीप बजाज, सुरेंद्र सचदेवा, विक्रम बंसल, कुलविंदर सिंह बाबा, राजकुमार नागपाल, अमन गुप्ता, प्रेम अग्रवाल, लक्की जुनेजा व कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुलाटी उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news trade board presented flowers to cmo by presenting 21 ppe kits greetings of cleaning workers in sector 8
Ambala News - haryana news trade board presented flowers to cmo by presenting 21 ppe kits greetings of cleaning workers in sector 8
Ambala News - haryana news trade board presented flowers to cmo by presenting 21 ppe kits greetings of cleaning workers in sector 8


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aTYdpr
via IFTTT