गुलाबी, पीले अाैर खाकी कार्ड धारकों काे इस माह 2 बार मिलेगा फ्री राशन


{कोई जरूरतमंद राशन लेना चाहे ताे एसडीएम अाॅफिस में कर सकता है संपर्क

जिले में एएवाय (गुलाबी), बीपीएल (पीला) अाैर अाेपीएच (खाकी) राशनकार्ड धारकाें काे डिपाे पर अप्रैल का राशन फ्री दिया जा रहा है। कई डिपाे पर राशन देने की प्रक्रिया शुरू हाे चुकी है, जबकि कई िडपाे पर अभी राशन मिलना है। यही नहीं अप्रैल के शुरू में यह राशन मिलने के बाद कार्ड धारकाें काे अप्रैल में ही एक बार फिर फ्री में राशन दिया जाएगा। यह राशन भी एएवाॅय, बीपीएल अाैर अाेपीएच कार्ड धारकाें के लिए ही हाेगा। जिसमें प्रति मेंबर 5 किलाेग्राम अाटा अाैर प्रति कार्ड एक किलाेग्राम मूंग छिलका दाल दी जाएगी। हालांकि यह राशन अप्रैल में डिपाे पर मिल रहे राशन बंटने के बाद ही दिया जाएगा।

अप्रैल का राशन िडपाे पर फ्री में दिया जा रहा है। यह राशन बंटने के बाद दाेबारा फिर गुलाबी, पीले अाैर खाकी कार्ड पर प्रति मेंबर 5 किलाेग्राम अाटा मिलेगा अाैर प्रति कार्ड 1 किलाेग्राम दाल फ्री मिलेगी।
-विकास पपनेजा, इंस्पेक्टर, जिला खाद्य एवं अापूर्ति विभाग।

जिले में कार्ड धारक

जिले में 14587 गुलाबी राशन कार्ड हैं। इनके 53214 मेंबर हैं। इसी तरह बीपीएल पीला राशनकार्ड 57045 हैं। इनके 241725 मेंबर हैं। अाेपीएच राशनकार्ड 70194 हैं, जिनके 2982161 मेंबर हैं। इनके अलावा जरूरतमंद लाेग राशन के लिए एसडीएम अाॅफिस के कंट्राेल रूम 0171-530350, 530400, 530100 पर संपर्क कर सकते हैं।

{ किस राशनकार्ड पर कितना मिल रहा राशन

एएवाॅय यानि गुलाबी राशन: अाटा 35 किलाे, एक बाेतल सरसाें का तेल, एक किलाे चीनी।

बीपीएल यानि पीला राशन कार्ड: अाटा 5 किलाेग्राम प्रति मेंबर, एक बाेतल सरसाें का तेल, एक किलाेग्राम चीनी।

अाेपीएच यानि खाकी राशनकार्ड: सिर्फ अाटा 5 किलाेग्राम प्रति मेंबर के हिसाब से मिलेगा।

एपीएल यानि हरा राशन कार्ड: इन्हें कुछ नहीं मिलेगा।

राशन न मिलने पर अपने एरिया के इन नंबर पर करें संपर्क

एरिया इंस्पेक्टर माेबाइल नंबर

अम्बाला शहर विकास पपनेजा
92152-05581

मटहेड़ी शेखां परमजीत 7988580644

अम्बाला कैंट, साहा, केसरी दीपक 94680-90909

बराड़ा पवन 81681-45416

नारायणगढ़, मुलाना संदीप 7015942249

शहजादपुर अनिल 87084-74615



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xfo8Ef
via IFTTT