हरियाणा में मंगलवार को कुल मरीजों का आंकड़ा 239 पहुंच गया है। इनमें से 50 प्रतिशत से ज्यादा ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब अस्पतालों में 108 एक्टिव मरीज मौजूद हैं। अभी भी नूंह जिले में ही सबसे ज्यादा 34 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, क्योंकि मरीजों का आंकड़ा इसी जिले में टॉप पर था। अब 7 जिले ऐसे हैं, जहां कोई भी एक्टिव कोरोना मरीज नहीं हैं। वहीं मंगलवार को गुरुग्राम में 1 नया मरीज आया। अब यहां कुल आंकड़ा 37 हो गया है। वहीं अम्बाला में एक मरीज को छुट्टी भी मिली है।
इन सात जिलों में अब एक भी कोरोना मरीज नहीं
हरियाणा के चरखीदादरी, फतेहाबाद, जींद, करनाल, रोहतक, सिरसा और यमुनानगर में अब कोई भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं बचा है। सब ठीक होकर घर जा चुके हैं। इससे पहले चरखी दादरी, रोहतक और फतेहाबाद में 1-1, जींद में 2, यमुनानगर में 3, सिरसा में 4 और करनाल में 6 मरीज थे। हालांकि करनाल के एक मरीज की मौत हो चुकी है।
प्रदेश में अब ये है संक्रमित मरीजों की जिलेवार संख्या
राज्य में संक्रमित का आंकड़ा 239 पहुंच गया। सबसे ज्यादा 57 मरीज नूंह के हैं। फरीदाबाद में 42, गुरुग्राम में 37, पलवल में 34, पंचकूला में 18, अम्बाला में 11, सोनीपत में 7, करनाल में 6, पानीपत में 5, सिरसा चार, यमुनानगर व भिवानी में 3-3, कैथल, हिसार, जींद, कुरुक्षेत्र में 2-2 और चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक और फतेहाबाद में एक-एक पॉजिटिव मरीज मिला है। इसके साथ-साथ मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा हुआ है। उनके समेत कुल संक्रमित का आंकड़ा 252 बनता है।
हरियाणा में 133 पहुंचा जमातियों का कुल आंकड़ा
प्रदेश में मिले कुल संक्रमित में से जमातियों की संख्या 133 हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या नूंह जिले के हैं। यहां कुल 42 जमाती संक्रमित हैं। इसके अलावा पलवल में 31, फरीदाबाद में 23, गुरुग्राम में 15, अम्बाला में 5, पंचकूला में 7, यमुनागर में तीन, भिवानी में 2, कैथल, जींद, चरखी दादरी, फतेहाबाद और सोनीपत में एक-एक मरीज संक्रमित मिला है। यह सभी मरकज से लौटे थे। जिन्हें अलग-अलग मस्जिदों व गांवों से पकड़ा गया था।
128 मरीज ठीक होकर पहुंचे घर
हरियाणा में अब कुल 128 मरीज ठीक हो गए हैं। गुरुग्राम में 26 मरीज, नूंह और पलवल में 23-23, फरीदाबाद में 22, अम्बाला में 7, करनाल में 5, सिरसा और पानीपत में 4-4, यमुनानगर में 3, सोनीपत, पंचकूला और भिवानी में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार में 1-1 मरीज ठीक हुआ है। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं, उनके समेत कुल आंकड़ा 142 बनता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VNA910
via IFTTT