पंजाब के मानसा जिले के दो युवकों की सिरसा के रोड़ी गांव में नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। दोनों युवक सोमवार रात को ही पंजाब से रोड़ी आए थे। दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम मानसा जिले में ही करवाया जा रहा है। पुलिस ने सिरसा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतकों के परिजनों ने उस पर हत्या का मामला दर्ज करवाया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मानसा जिले का रहने वाला अमृतपाल पुत्र सुरेंद्र सिंह व मानसा जिले के कोटड़ा गांव का रहने वाला हरप्रीत पुत्र हरवंस सिंह हरियाणा के रोड़ी गांव में आए हुए थे। वे सोमवार रात को गांव में आए थे। बता दें कि रोड़ी गांव पंजाब और हरियाणा की सीमा पर है।
रोड़ी में जिस व्यक्ति के पास आए थे, वहां उन्होंने नशे की ओवरडोज ली। इस वजह से सुबह उनकी मौत हो गई। मृतक में से अमृपाल के माता-पिता दोनों पंजाब पुलिस में बताए जा रहे हैं। पुलिस ने रोड़ी के व्यक्ति पर मृतक के परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wVvLEV
via IFTTT