सरकार ने किताबें, एसी, कूलर व पंखे बेचने की दुकानें खोलने का आदेश वापिस लिया

हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन में ढील के दूसरे दिन ही अपने एक आदेश को वापिस ले लिया है। सरकार ने अब किताबों की दुकानें, एसी, पंखे, कूलर व इन्हें रिपेयर करने की दुकानें बंद करने के आदेश दिए हैं। पुराने आदेश को वापिस ले लिया गया है। इसे तत्काल लागू करवाने के लिए सभी जिला उपायुक्तों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

वित्त राजस्व विभाग के कमिश्नर एंव अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह ने आदेश जारी किए हैं कि सरकार ने किताबें बेचने, एसी, कूलर व पंखे बेचने की दुकानें खोलने का आदेश वापिस लिया। यह फैसला लॉकडाउन में कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए ऐसे संस्थानों पर उमड़ने वाली भीड़ की आशंका के मध्यनजर लिया गया है। सरकार के अगले आदेश तक ये दुकानें बंद ही रहेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रोहतक में लॉकडाउन के बावजदू मार्केट में उमड़ी लोगों की भीड़, जो बेपरवाह से घूम रहे हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bp6bqN
via IFTTT