हरियाणा में 2 नए मामले आए, फरीदाबाद में मेडिकल स्टोर संचालक मिला संक्रमित, संपर्क में आए लोगों को ट्रेस कर रहा विभाग

हरियाणा में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 166 हो गया है। शनिवार को दो नए मरीज सामने आए हैं। पलवल और फरीदाबाद में एक-एक केस आ जाने के बाद यहां कुल आंकड़ा 29-29 हो गया है। फरीदाबाद के लिए टेंशन की बात ये है कि नया मरीज एक मेडिकल स्टोर संचालक है, उसके संपर्क में कौन-कौन आया, उनकी हिस्ट्री निकाली जा रही है। वहीं फरीदाबाद में एक अच्छी खबर भी है, यहां 3 मरीज ठीक होकर घर भी चले गए हैं। जिले में कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 5 हो गई है।

नूंह के मोहम्मदपुर अहीर गांव में बैंक के बार सोशल डिस्टेंस बनाकर पैसे निकलवाते लोग।

पलवल में 10 सैंपल जांच के लिए भेजे थे, 9 निगेटिव आए, 1 मिला पॉजिटिव
पलवल में एक नया मरीज सामने आया है। पलवल स्वास्थ्य विभाग ने 9 अप्रैल को 10 सैंपल जांच के लिए भेजे थे, इनमें से 9 निगेटिव मिले हैं। जबकि एक पॉजिटिव मिला है। पॉजिटिव मिला व्यक्ति जमाती है। जो 7 अप्रैल को जमात से लौटा था। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि जिला से जांच के लिए भेजे गए 207 सैंपल में से कोरोना संक्रमण के अब तक 29 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 28 पॉजिटिव मरीज का जमात से कनेक्शन है। अभी सभी मरीज एक्टिव हैं। जिला प्रशासन ने पलवल के हर गांव को अलर्ट पर रखा हुआ है। बाहर से आने वाले कि सूचना छिपाने पर सरपंच पर कार्रवाई के आदेश दिए हुए हैं।

हरियाणा में अब कुल 111 जमाती संक्रमित
हरियाणा में अब संक्रमित मिले जमातियों की संख्या 111 हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या नूंह जिले की है। यहां कुल 37 जमाती संक्रमित हैं। इसके अलावा पलवल में 28, गुरुग्राम में 14, अम्बाला में 5, भिवानी में 2, कैथल में 1, फरीदाबाद में 17, पंचकूला में 3, चरखी दादरी 1, जींद 1, फतेहाबाद 1, सोनीपत 1 लोग संक्रमित हैं, जो मरकज से आए हुए थे। सभी धर्म प्रचार का काम कर रहे थे। जिन्हें अलग-अलग मस्जिदों व गांवों से पकड़ा गया है।

हांसी में लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए शहर में फ्लैग मार्च निकालते हुए पुलिस।

10 विदेशी 61 बाहरी राज्यों से
हरियाणा में मिले संक्रमित मरीजों में 10 विदेशी और 61 बाहरी राज्यों के हैं। इनमें श्रीलंका से 6, नेपाल, थाइलैंड, इंडोनेशिया व साउथ अफ्रीका का एक-एक नागरिक शामिल है। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के 11, हिमाचल प्रदेश के 10, तमिलनाडु के 7, पचिश्म बंगाल के 4, केरला के 5, बिहार के 8, तेलंगाना के 2, आंध्र प्रदेश से 2, महाराष्ट्र व जम्मू के 3-3, मध्यप्रदेश के 2 और पंजाब, कर्नाटक, चेन्नई, असम का एक-एक नागरिक संक्रमित है।

हरियाणा में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 166
हरियाणा के कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 166 पहुंच गया है। सबसे ज्यादा 38 मरीजों के साथ नूंह जिला पहले नंबर पर है। गुरुग्राम में 32, पलवल में 29, फरीदाबाद में 29, पानीपत में 4, अम्बाला में 7, भिवानी में 2, कैथल में 2, सिरसा में 3, पंचकूला में 5, हिसार में 2, झज्जर (बहादुरगढ़) में 1, रोहतक में 1, करनाल में 5, चरखी दादरी 1, जींद 1, फतेहाबाद 1 और सोनीपत में 3 पॉजिटिव मरीज सामने आया है। हरियाणा के 22 जिलों में से 17 जिलों तक कोरोनावायरस पहुंच गया है।

21 मरीज हुए ठीक
अभी तक 21 मरीज ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा गुरुग्राम में ही हैं। यहां से 9 मरीज, पानीपत में 4, फरीदाबाद में 5, हिसार में 1, सोनीपत में 1 और पलवल में 1 मरीज ठीक हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हिसार के हांसी में सब्जी मंडी के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JSW4yq
via IFTTT